जब अश्विनी भावे ने ब्रेक को बनाई ताकत, नए स्किल्स के साथ की दमदार वापसी

IANS | May 6, 2026 6:59 PM

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के 90 के दशक में अभिनेत्री अश्विनी भावे का बोलबाला था। उन्होंने अपनी दमदार फिल्मों से एक अलग पहचान बनाई। हालांकि, एक समय ऐसा भी आया, जब वह अचानक फिल्मों से दूर हो गईं। उनके इस फैसले के पीछे एक बड़ा और सोच-समझकर लिया गया कदम छिपा था। उन्होंने अपने करियर के बीच में ब्रेक लेकर खुद को नई दिशा दी और फिल्ममेकिंग की पढ़ाई करके कैमरे के पीछे की दुनिया को भी समझा।

आर.बी. चौधरी के निधन पर महत राघवेंद्र ने पहली मुलाकात की याद, कहा- आपने सपनों को दिया सहारा

IANS | May 6, 2026 1:45 PM

चेन्नई, 6 मई (आईएएनएस)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी के निधन के बाद पूरा सिनेमा जगत शोक में डूबा हुआ है। इस कड़ी में एक्टर महत राघवेंद्र ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपनी पहली मुलाकात से लेकर अपने करियर पर उनके प्रभाव तक की बातें बताईं।

इंडस्ट्री में काम करने के तरीके पर बोलीं सई मांजरेकर, 'ट्रेंड नहीं, बल्कि मजबूत कहानियों पर मेरा फोकस'

IANS | May 6, 2026 11:35 AM

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। मनोरंजन की दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि कलाकार तेजी से सफलता पाने और ट्रेंड के साथ चलने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक्ट्रेस सई मांजरेकर इससे बिल्कुल उलट सोच रखती हैं। उनका मानना है कि एक अच्छा कलाकार बनने के लिए समय देना जरूरी होता है और हर प्रोजेक्ट सोच-समझकर चुनना चाहिए, ताकि उनका काम लंबे समय तक लोगों के दिलों में बना रहे।

'खतरों के खिलाड़ी' के लिए तैयार गौरव खन्ना, बोले- रियलिटी शो में ट्रॉफी जीतना नहीं, सीखना मेरा मकसद

IANS | May 6, 2026 11:18 AM

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। 'बिग बॉस 19' के विजेता व अभिनेता गौरव खन्ना रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आएंगे। इस बीच उन्होंने बताया कि वह रियलिटी शो सिर्फ जीतने के लिए नहीं बल्कि भविष्य के किरदारों को बेहतर बनाने के लिए भी करते हैं, उनका मकसद सीखना जरूरी है।

फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम, प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत

IANS | May 5, 2026 10:26 PM

हैदराबाद, 5 मई (आईएएनएस)। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर और तमिल स्टार जीवा के पिता आर.बी. चौधरी का उदयपुर के पास कार दुर्घटना में निधन हो गया। मंगलवार को हुई इस दुर्घटना में उनकी मौत की खबर आते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

लीला सैमसन ने 9 साल की उम्र में चुना नृत्य का रास्ता, बचपन का फैसला बना जिंदगी की पहचान

IANS | May 5, 2026 8:46 PM

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में लीला सैमसन एक ऐसा नाम है, जिन्होंने भरतनाट्यम को सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बना लिया। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में नृत्यांगना बनने की ठान ली थी। उनका यह फैसला आगे चलकर उनकी पहचान बन गया।

संजय, अभिषेक से सलमान खान तक, 'राजा शिवाजी' के लिए एक्टर्स ने ली कितनी फीस? रितेश देशमुख ने बताया सच

IANS | May 5, 2026 7:14 PM

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। कई सितारों से सजी रितेश देशमुख की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का धमाल देखने को मिल रहा है। मल्टीस्टारर फिल्म की सफलता के बीच एक दिलचस्प खुलासा हुआ है। मुख्य अभिनेता और निर्माता रितेश देशमुख ने बताया कि फिल्म में काम करने वाले सभी बड़े कलाकारों ने एक भी पैसा फीस के रूप में नहीं लिया।

जब 'बैजू बावरा' प्रीमियर के दौरान फफक कर रो पड़े थे नौशाद, '16 बरस' को बताया था वजह

IANS | May 5, 2026 5:51 PM

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। फिल्म संगीत जगत की ऐसी हस्ती जिन्हें प्रशंसक कभी भुला नहीं सकते। जी हां! बात हो रही है महान संगीतकार नौशाद अली की, जिनका जीवन संघर्ष, सफलता का मिश्रण रहा। 5 मई को उनकी पुण्यतिथि है। उनके जीवन में एक यादगार और भावुक क्षण 5 अक्टूबर 1952 का था, जब दादर के ब्रॉडवे थिएटर में उनकी फिल्म बैजू बावरा का प्रीमियर चल रहा था।

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, 'इंडिया वाला डांस' के साथ लौटेगा मंच

IANS | May 5, 2026 4:07 PM

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने पांचवें सीजन के साथ लौटने जा रहा है। इस बार शो को और भी खास बनाने के लिए जज पैनल में कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

केरल : अभिनेता संतोष नायर का कार एक्सीडेंट में निधन, मोहनलाल ने कहा- असमय जाना खलेगा

IANS | May 5, 2026 3:03 PM

तिरुवनंतपुरम, 5 मई (आईएएनएस)। मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता संतोष नायर का मंगलवार को सड़क दुर्घटना के बाद निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। अपने दोस्त के निधन पर अभिनेता मोहनलाल ने दुख जताया है।