एक्टर सुहैल नैयर ने एंटरटेनमेंट टैक्स बढ़ाने पर दी प्रतिक्रिया, बोले- महंगे हो सकते हैं फिल्म टिकट

IANS | October 1, 2026 7:01 PM

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्टर सुहैल नैयर अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने मुंबई के सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले गाने की रिकॉर्डिंग से संतुष्ट नहीं थे अभय जोधपुरकर, सुनाया दिलचस्प किस्सा

IANS | October 1, 2026 6:34 PM

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्लेबैक सिंगर अभय जोधपुरकर ने हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में मराठी गाने 'नवसाची गौरी माझी' के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड अपने नाम किया है। यह गाना फिल्म 'घराट गणपति' का है। इस खास उपलब्धि के बाद अभय ने गाने की रिकॉर्डिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आईएएनएस के साथ शेयर किया।

आशा पारेख: रिजेक्शन की निराशा से निकलकर बनीं हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री, सेंसर बोर्ड अध्यक्ष बनने की प्रेरक कहानी

IANS | October 1, 2026 6:20 PM

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री आशा पारेख का नाम हिंदी सिनेमा के उस दौर से जुड़ा है, जब उनकी फिल्मों के गाने, उनका डांस और उनकी स्क्रीन मौजूदगी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती थी, लेकिन एक समय ऐसा था कि जब उन्हें फिल्म में हीरोइन के तौर पर काम के लिए सिर्फ 11 रुपए मिले थे और कुछ दिनों की शूटिंग के बाद यह कहकर फिल्म से निकाल दिया गया कि वह 'स्टार मैटीरियल' नहीं हैं। इसके बाद जो हुआ, उसने आशा पारेख की पूरी जिंदगी बदल दी।

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरण' का फर्स्ट लुक आउट

IANS | October 1, 2026 4:12 PM

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी अपकमिंग रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'तू है मेरी किरण' का फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म में सोनाक्षी के साथ उनके पति जहीर इकबाल नजर आएंगे। यह दोनों की साथ में दूसरी फिल्म है। पोस्टर सामने आते ही फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

'अर्जुन बेवकूफ' से जुड़ा प्रयागराज का खास कनेक्शन, संजय मिश्रा बोले- 'मेरी इच्छा थी यहीं से शुरू हो फिल्म का सफर'

IANS | October 1, 2026 3:25 PM

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। संजय मिश्रा और राजेश तैलंग अपनी फिल्म 'अर्जुन बेवकूफ' को लेकर चर्चा में हैं। इसका टीजर 26 सितंबर को प्रयागराज में लॉन्च किया गया। इस मौके पर भले ही दोनों कलाकार वहां मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने शहर और वहां के लोगों के लिए अपना खास लगाव जाहिर किया।

'पहली फिल्म हो या दसवीं, मेरे लिए स्क्रिप्ट सबसे पहले', नए डायरेक्टर के साथ काम करने पर बोले आयुष्मान खुराना

IANS | October 1, 2026 2:52 PM

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह एक पाकिस्तानी जासूस बिलाल अहमद के किरदार में नजर आएंगे, जिसे अपनी याद्दाश्त खोने के बाद यकीन होने लगता है कि वह भारतीय है।

मुश्ताक खान को याद कर छलके अंजन श्रीवास्तव के आंसू, बोले- 'वह परिवार की तरह थे'

IANS | October 1, 2026 2:39 PM

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता मुश्ताक खान के निधन के बाद आयोजित प्रार्थना सभा में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार और उनके करीबी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस कड़ी में दिग्गज अभिनेता अंजन श्रीवास्तव उन्हें याद कर भावुक हो गए।

अर्थशॉट प्राइज में अवॉर्ड देंगी आलिया भट्ट, बोलीं- 'यह उम्मीद, आइडिया और एक्शन का जश्न है'

IANS | October 1, 2026 1:35 PM

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुंबई में होने वाले अर्थशॉट प्राइज का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इस इवेंट को उम्मीद, नए आइडिया और बदलाव के लिए किए जा रहे काम का जश्न बताया।

शूटिंग पर आशा पारेख का मेकअप करती थीं गीता बाली, शम्मी कपूर के सामने जताई थी उन्हें गोद लेने की इच्छा

IANS | October 1, 2026 1:09 PM

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री आशा पारेख के फिल्मी करियर से जुड़े कई किस्से आज भी लोगों को उनकी तरफ खींचते हैं। तमाम किस्सों में एक किस्सा दिग्गज एक्ट्रेस गीता बाली से जुड़ा है। आशा पारेख ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द हिट गर्ल' में बताया कि गीता बाली उन्हें इतना पसंद करती थीं कि एक समय उन्होंने उन्हें गोद लेने की इच्छा तक जाहिर कर दी थी। यह बात उस दौर की है, जब वह इंडस्ट्री में नई थीं और शम्मी कपूर के साथ अपनी शुरुआती बड़ी फिल्मों में काम कर रही थीं।

'नाइस बॉय', टॉम क्रूज से मुलाकात के बाद रिज अहमद की मां ने दिया ऐसा रिएक्शन, एक्टर ने सुनाया किस्सा

IANS | October 1, 2026 12:57 PM

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश-पाकिस्तानी एक्टर रिज अहमद ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज से अपनी मां की मुलाकात का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। रिज ने बताया कि उनकी मां ने हॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार से मिलने के बाद भी कोई खास एक्साइटमेंट नहीं दिखाई और टॉम क्रूज को बस 'नाइस बॉय' कहकर बात खत्म कर दी।