'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज, खतरनाक किरदार में दिखे रवि किशन

IANS | June 25, 2026 3:10 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। ओटीटी की सबसे चर्चित सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। इस कड़ी में मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द मूवी' का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद साफ है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा बड़ी, ज्यादा मसालेदार और ज्यादा खतरनाक होने वाली है। टीजर में पुराने किरदारों की वापसी के साथ सत्ता, बदला और एम्पायर की नई जंग का संकेत दिया गया है।

'बालिका वधू' की सुमित्रा बनीं स्मिता बंसल का छलका दर्द, बोलीं- 'काम की वजह से मेरे और बेटी के बीच आ गई थीं दूरी'

IANS | June 25, 2026 2:13 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन की दुनिया में अभिनेत्री स्मिता बंसल ने 'बालिका वधू' शो में 'सुमित्रा' का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। हाल ही में उन्होंने एक टीवी टॉक शो 'तुम हो ना- घर की सुपरस्टार' में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद भावुक अनुभव साझा किया और बताया कि लगातार शूटिंग और काम की व्यस्तता के कारण उन्हें अपने घर और बच्चों के साथ समय नहीं मिल पाता था।

'अब दर्शकों को एक अलग रजत बेदी देखने को मिलेगा', जन्मदिन पर अभिनेता का लोगों से वादा

IANS | June 24, 2026 8:40 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। 'कोई... मिल गया', 'जोड़ी नंबर 1', 'इंडियन', 'रक्त' और 'पार्टनर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता रजत बेदी ने बुधवार को अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास अवसर पर उन्होंने आईएएनएस से बात की और अपनी जिंदगी, करियर, फिटनेस और बदलते मनोरंजन जगत को लेकर विचार साझा किए।

‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म, दुनियाभर में 106.61 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

IANS | June 24, 2026 7:13 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर हिट का दर्जा हासिल कर लिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 106.61 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रॉस कमाई कर ली है और इस साल की सबसे सफल फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।

कॉमेडी के मास्टर सतीश शाह, जिन्होंने तीनों खान के साथ छोड़ी अपनी छाप

IANS | June 24, 2026 7:04 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो बेशक मुख्य किरदार में कम दिखाई दें, लेकिन जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो पूरा माहौल बदल देते हैं। ऐसे ही कलाकार थे सतीश शाह, जिन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया।

जब नैन, नजर और निगाहें बनीं धुनों की जान, मदन मोहन के संगीत का अनसुना किस्सा

IANS | June 24, 2026 5:02 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के महान संगीतकार मदन मोहन की बनाई गई धुनों में दर्द, प्यार, शायरी और मिठास होती थी। आज भी उनके गीतों को नई पीढ़ी काफी पसंद करती है। मदन मोहन को अक्सर 'गजलों का शहजादा' कहा जाता है। उनकी संगीत के सफर में दिलचस्प बात यह भी है कि उनके कई यादगार गीतों में आंखों से जु़ड़े शब्द, जैसे- 'नैन', 'नजर' और 'निगाह' बार-बार दिखाई देते हैं। समय के साथ यह उनकी पहचान बन गया।

अक्षय कुमार ने किया मजेदार खुलासा- फैन की कार पर किया डांस, अहमद खान ने भी शेयर किए अनुभव

IANS | June 24, 2026 2:46 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड में फिल्मों के पीछे कई ऐसे किस्से छिपे होते हैं, जो दर्शकों को पर्दे पर तो नहीं दिखते, लेकिन बाद में जब सामने आते हैं तो काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता अहमद खान और अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने पुराने अनुभव साझा किए।

टाइगर श्रॉफ के बाद बागेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचीं उनकी ऑनस्क्रीन 'भाभी', पति के साथ लिया आशीर्वाद

IANS | June 24, 2026 1:24 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब इस कड़ी में 'बागी 3' में उनकी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ बागेश्वर बाबा से मिलने पहुंचीं।

भोजपुरी सिनेमा से लेकर 'खेल खेल में' तक, फिल्मों के बदलते दौर और कॉमेडी के सफर पर अक्षय कुमार ने की खुलकर बात

IANS | June 24, 2026 12:14 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए है। इस कड़ी में उन्होंने आईएएनएस को इंटरव्यू दिया और अपने फिल्मी करियर, बदलते सिनेमा और दर्शकों की पसंद को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे समय के साथ फिल्मों का अंदाज बदला है और कैसे कई फिल्में शुरुआती दौर में असफल होने के बाद भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो जाती हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा, अपनी फिल्म 'खेल खेल में', और 'खट्टा मीठा' जैसी फिल्मों का भी जिक्र किया और कॉमेडी के अपने लंबे सफर पर भी बात की।

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले अक्षरा सिंह ने लिया सिद्धिविनायक और मां मुंबा देवी के दरबार में आशीर्वाद

IANS | June 24, 2026 12:12 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले वह मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर और मां मुंबा देवी मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची।