भारत का चाय निर्यात इस वर्ष जनवरी-जुलाई अवधि में 23.79 प्रतिशत बढ़कर 144.50 मिलियन किलोग्राम पहुंचा
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस) । इस वर्ष जनवरी से जुलाई के बीच देश में चाय के निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए चाय बोर्ड ने कहा कि जनवरी-जुलाई के बीच चाय का निर्यात 144.50 मिलियन किलोग्राम तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की समान अवधि से 23.79 प्रतिशत अधिक है।