भारतीय शेयर बाजार में सपाट कारोबार, बैंकिंग शेयरों में उछाल
मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला। सभी सूचकांकों में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। सुबह 9:41 पर सेंसेक्स 7 अंक की बढ़त के साथ 81,057 और निफ्टी 19 अंक या 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,766 पर था।