एफआईआई बिकवाली से भारतीय घरेलू निवेशकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बैंकिंग स्टॉक खरीदने का सही समय
मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भारतीय बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। इस स्थिति का फायदा दीर्घकालिक घरेलू निवेशकों को मिल सकता है। बाजार विश्लेषकों ने शनिवार को कहा कि दीर्घकालिक घरेलू निवेशक उच्च गुणवत्ता वाले बैंकिंग शेयरों की खरीदारी कर सकते हैं।