मुंद्रा पोर्ट की सिल्वर जुबली पर स्मारक डाक टिकट जारी

IANS | October 9, 2024 7:23 PM

अहमदाबाद, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बंदरगाह मुंद्रा पोर्ट्स ने परिचालन के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर बुधवार को एक विशेष डाक टिकट जारी किया गया।

मौद्रिक नीति का रुख न्यूट्रल करने से उद्योग जगत और शेयर बाजार को मिलेगा प्रोत्साहन : विशेषज्ञ

IANS | October 9, 2024 6:59 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मौद्रिक नीति का रुख बदलकर न्यूट्रल करना घरेलू उद्योगों और शेयर बाजारों के लिए सकारात्मक है। यह अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है और इससे संकेत मिलता है कि आने वाले समय में ब्याज दर में बदलाव आ सकता है। विशेषज्ञों ने बुधवार को आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति के निर्णय पर यह बयान दिया।

शहरी नहीं, ग्रामीण भारत के दम पर बढ़ रही है वाहनों की बिक्री

IANS | October 9, 2024 5:25 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने में (अप्रैल-सितंबर 2024) देश में वाहनों की खुदरा बिक्री में 6.55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आम तौर पर माना जाता है कि मोटरसाइकिलों और ट्रैक्टरों को छोड़कर दूसरे वाहनों की बिक्री में शहरी क्षेत्र का ज्यादा योगदान होता है। लेकिन, अब परिदृश्य बदल रहा है। आंकड़ों के अनुसार, गत 30 सितंबर को समाप्त छमाही में शहरी क्षेत्र में हर श्रेणी के वाहनों की बिक्री घटी है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री बढ़ी है।

इंफोसिस और माइक्रोसॉफ्ट ने जनरेटिव एआई को वैश्विक स्तर पर अपनाने के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया

IANS | October 9, 2024 5:10 PM

बेंगलुरू, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेक्नोलॉजी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों इंफोसिस और माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को वैश्विक स्तर पर ग्राहकों द्वारा जनरेटिव एआई और माइक्रोसॉफ्ट एज्योर को अपनाने में तेजी लाने में मदद के लिए अपने सहयोग का विस्तार करने की घोषणा की।

ओला इलेक्ट्रिक के बाद एथर एनर्जी की सर्विस से परेशान हुए ग्राहक, सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़

IANS | October 9, 2024 5:04 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर ओला इलेक्ट्रिक की खराब सर्विस को लेकर ग्राहकों की ओर से लगातार शिकायतें आ रही हैं। अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी को लेकर भी ऐसा ही कुछ सामने आ रहा है।

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 167 अंक फिसला

IANS | October 9, 2024 4:22 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दोनों मुख्य सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 167 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,467 और निफ्टी 31 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,981 पर बंद हुआ।

2024 में प्राइवेट इक्विटी निवेश रियल एस्टेट सेक्टर में 3.9 अरब डॉलर पहुंचा, तीसरी तिमाही में हुई बड़ी डील

IANS | October 9, 2024 3:39 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस) भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में प्राइवेट इक्विटी निवेश 2024 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 9 प्रतिशत बढ़कर 2.2 अरब डॉलर हो गया है। यह पिछले साल समान तिमाही में हुए निवेश से दोगुना है।

यूपीआई 123पे और यूपीआई लाइट को लेकर आरबीआई ने की नई घोषणा, बढ़ी लेनदेन की लिमिट

IANS | October 9, 2024 2:48 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में यूपीआई सर्विस को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को यूपीआई 123पे और यूपीलाई लाइट को लेकर नई घोषणा की। आरबीआई ने यूपीआई लाइट की वॉलेट लिमिट को बढ़ाकर अब 5 हजार रुपये कर दिया है। पहले यह लिमिट 2 हजार रुपये थी। प्रति लेनदेन की लिमिट को भी 500 रुपये से बढ़ाकर 1 हजार रुपये कर दिया गया है।

पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत भारतीय उद्योग जगत ने पेश की 13,000 से अधिक इंटर्नशिप

IANS | October 9, 2024 2:34 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। पीएम इंटर्नशिप योजना पोर्टल के माध्यम से देश में करीब 50 कंपनियों ने सामूहिक रूप से 13 हजार से ज्यादा इंटर्नशिप की पेशकश रखी है। इन कंपनियों में टीसीएस, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, अपोलो टायर्स, टाइटन, डिविस लैब्स और ब्रिटानिया जैसे नाम शामिल हैं।

भारत का चाय निर्यात इस वर्ष जनवरी-जुलाई अवधि में 23.79 प्रतिशत बढ़कर 144.50 मिलियन किलोग्राम पहुंचा

IANS | October 9, 2024 1:35 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस) । इस वर्ष जनवरी से जुलाई के बीच देश में चाय के निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए चाय बोर्ड ने कहा कि जनवरी-जुलाई के बीच चाय का निर्यात 144.50 मिलियन किलोग्राम तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की समान अवधि से 23.79 प्रत‍िशत अधिक है।