उद्योग जगत के लिए पूरी संस्था थे रतन टाटा : इंडस्ट्री दिग्गज
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन से पूरे उद्योग जगत में शोक की लहर है। ऐसे में काफी सारे इंडस्ट्री दिग्गज देश के प्रति योगदान के लिए उन्हें याद कर रहे हैं। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि रतन टाटा का जाना पूरे देश के लिए एक बड़ा नुकसान है। भारत की अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। वह उद्योग जगत के लिए एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरी संस्था थे।