भारतीय रियल एस्टेट कंपनियां कमर्शियल रियल एस्टेट मार्केट में मजबूत कर रहीं अपनी स्थिति : रिपोर्ट
मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय फर्मों ने कमर्शियल रियल एस्टेट मार्केट में अपनी मजबूत हिस्सेदारी दर्ज करवाई है। बुधवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, डोमेस्टिक ऑक्यूपायर्स की हिस्सेदारी ग्रॉस लीजिंग एक्टिविटी में 2022 से बढ़ते हुए 46 प्रतिशत हो गई है। जबकि 2017-2019 के दौरान डोमेस्टिक ऑक्यूपायर्स की यही हिस्सेदारी 35 प्रतिशत थी।