सेमीकंडक्टर के भविष्य के निर्माण को लेकर दुनिया को भारत पर भरोसा : पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया अब भारत पर भरोसा करती है और देश के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर उद्योग का भविष्य बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार जल्द ही सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अगली पीढ़ी के सुधार शुरू करेगी।