भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मेटल और रियल्टी शेयरों में तेजी

IANS | February 21, 2025 9:49 AM

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में सापट खुला। सुबह 9:30 पर सेंसेक्स 79 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,683 और निफ्टी 19 अंक या 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,893 पर था।

अदाणी फाउंडेशन ने जीवन के हर चरण में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पेश किया 'बटरफ्लाई इफेक्ट' फ्रेमवर्क

IANS | February 20, 2025 10:37 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी फाउंडेशन ने 'बटरफ्लाई इफेक्ट' फ्रेमवर्क पेश किया है जो जीवन के हर चरण में महिलाओं का सशक्तीकरण करेगा।

2030 में भारतीय सड़कों पर ईवी की संख्या होगी 2.8 करोड़ के पार : रिपोर्ट

IANS | February 20, 2025 6:56 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ई-मोबिलिटी, एनर्जी स्टोरेज और हाइड्रोजन पर केंद्रित एक प्रमुख उद्योग निकाय इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस (आईईएसए) के अनुसार, 2030 में भारतीय सड़कों पर ईवी की संचयी संख्या 2.8 करोड़ को पार कर जाने की संभावना है। इससे ग्रिड से ऊर्जा की मांग पैदा बढ़ेगी।

वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री का राजस्व 8-10 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद

IANS | February 20, 2025 4:41 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री का राजस्व 8-10 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, स्मॉल और मिडकैप शेयर चमके

IANS | February 20, 2025 4:29 PM

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के घरेलू बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में आईटी, फार्मा और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बिकवाली देखी गई।

भारत 2025-26 में दुनिया की सबसे तेजी गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा: आरबीआई

IANS | February 20, 2025 2:22 PM

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। आरबीआई के लेटेस्ट मासिक बुलेटिन के अनुसार, हाई-फ्रिक्वेंसी इंडीकेटर 2024-25 की दूसरी छमाही के दौरान भारत की आर्थिक गतिविधि की गति में क्रमिक वृद्धि की ओर इशारा करते हैं, जो आगे भी जारी रहने की संभावना है।

23-35 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ 2047 तक भारत उच्च आय वाला देश बन जाएगा

IANS | February 20, 2025 1:45 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारत 2047 तक 23-35 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ हाई-इनकम वाले देश में तब्दील हो जाएगा। 8-10 प्रतिशत की निरंतर वार्षिक वृद्धि की वजह से ये संभव होगा। गुरुवार को एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

आईफोन 16ई एप्पल के लिए भारत में मील का पत्थर होगा साबित: विशेषज्ञ

IANS | February 20, 2025 1:00 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। उद्योग विशेषज्ञों ने गुरुवार को कहा कि एप्पल द्वारा भारत में अपने विकास की गति को बनाए रखने और विकसित बाजारों में मांग को फिर से बढ़ाने के लिए आईफोन 16ई का लॉन्च एक महत्वपूर्ण कदम है।

अप्रैल-दिसंबर 2024 में एनआरआई बैंक खातों में 43 प्रतिशत फंड बढ़ा , 13.33 बिलियन डॉलर हुए जमा

IANS | February 20, 2025 12:10 PM

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-दिसंबर 2024 में विदेशों में काम करने वाले भारतीयों से एनआरआई बैंक खातों में धन का प्रवाह 42.8 प्रतिशत बढ़कर 13.33 बिलियन डॉलर हो गया है, जबकि 2023 में इसी अवधि के दौरान यह 9.33 बिलियन डॉलर था।

अदाणी पोर्टफोलियो ने 86,789 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक टीटीएम ईबीआईटीडीए किया हासिल

IANS | February 20, 2025 11:59 AM

अहमदाबाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी पोर्टफोलियो ने अपने कोर इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार की बदौलत पिछले बारह महीनों (टीटीएम) में अब तक का सबसे अधिक 86,789 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए हासिल किया है। अदाणी ग्रुप ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।