वित्त वर्ष 24 में ईपीएफओ सदस्यों की संख्या 7.6 प्रतिशत बढ़कर 7.37 करोड़

IANS | November 10, 2024 5:41 PM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में योगदान देने वाले सदस्यों की संख्या वित्त वर्ष 2023-24 में 7.6 प्रतिशत बढ़कर 7.37 करोड़ हो गई है, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 6.85 करोड़ थी। साथ ही इस दौरान योगदान करने वाली संस्थाओं की संख्या 6.6 प्रतिशत बढ़कर 7.66 लाख हो गई है। यह जानकारी श्रम मंत्रालय द्वारा रविवार को दी गई।

हाई-स्पीड ट्रायल के लिए भारत का पहला रेलवे टेस्ट ट्रैक दिसंबर 2025 में होगा ऑपरेशनल

IANS | November 10, 2024 4:39 PM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे के मुताबिक, राजस्थान में बन रहा भारत का पहला डेडिकेटेड रेलवे टेस्ट ट्रैक दिसंबर 2025 में पूरा हो सकता है। इसके लिए 820 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 74,000 करोड़ रुपये घटा, एसबीआई, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक का वैल्यूएशन बढ़ा

IANS | November 10, 2024 3:41 PM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते कमजोरी का ट्रेंड देखा गया। इस दौरान देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 74,000 करोड़ रुपये से अधिक गिर गया है।

केंद्र सरकार ने स्वच्छता कैंपेन में कबाड़ बेच कमाए 650 करोड़ रुपये

IANS | November 10, 2024 2:27 PM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने अक्टूबर में चले स्वच्छता अभियान के तहत निकले कबाड़ को बेचकर 650 करोड़ रुपये से अधिक की आय आर्जित की है। यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय द्वारा दी गई।

भारत के स्टील निर्यात में अक्टूबर में हुई दोहरे अंक में वृद्धि

IANS | November 10, 2024 1:21 PM

नई दिल्ली , 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारत का स्टील निर्यात इस साल अक्टूबर में सितंबर के मुकाबले 11 प्रतिशत बढ़ा है, जो दिखाता है कि इस सेक्टर के आउटलुक में सुधार हो रहा है। यह जानकारी स्टील मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए डेटा से मिली।

वाणिज्यिक बैंक और एनबीएफसी एमएसएमई सेक्टर को दें 1.54 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त लोन: वित्त मंत्री

IANS | November 10, 2024 12:32 PM

बेंगलुरु, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारत सरकार की ओर से सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों और एनबीएफसी के लिए चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2024-25) में 1.54 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त एमएसएमई लोन प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

महंगाई, एफआईआई समेत घरेलू और वैश्विक आर्थिक आंकड़े अगले हफ्ते तय करेंगे शेयर बाजार की चाल

IANS | November 10, 2024 11:05 AM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार का आउटलुक अगले हफ्ते आने वाले घरेलू महंगाई एवं इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन के आंकड़े, अमेरिका और चीन के आर्थिक डेटा एवं एफआईआई की गतिविधियों पर निर्भर करेगा।

एआई डेवलपमेंट को बनाए रखने के लिए सैमसंग को बदलाव की जरूरत : विशेषज्ञ

IANS | November 10, 2024 10:16 AM

सियोल, 10 नवंबर (आईएएनएस)। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स दुनिया की सबसे बड़ी मेमोरी चिप निर्माता कंपनी है। हालांकि यह इस समय कठिन बाजार स्थितियों और कमजोर तिमाही प्रदर्शन के चलते "संकट" में फंसी दिख रही है।

देश में सभी सेक्टरों में तेजी से हो रहा ढांचागत विकास, एकाधिकार से इतर है यह कहानी : भाजपा नेता हितेश जैन

IANS | November 9, 2024 8:00 PM

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हितेश जैन ने शनिवार को कहा कि देश में पिछले एक दशक में छोटे स्टार्टअप से लेकर बड़े समूहों तक सभी सेक्टरों में मजबूत ढांचागत विकास हुआ है, जो एकाधिकार की कहानी नहीं है, बल्कि एक देश के प्रमुख वैश्विक निवेश गंतव्य बनने की कहानी है।

केंद्र ने पंजाब में 27,995 करोड़ रुपये का धान खरीदा, 6.8 लाख किसानों को हुआ फायदा

IANS | November 9, 2024 5:10 PM

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस) । सरकार ने शनिवार को बताया कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य एजेंसियों ने चालू खरीफ मार्केटिंग सीजन (केएमएस) 2024-2025 (8 नवंबर तक) के दौरान पंजाब में 27,995 करोड़ रुपये मूल्य का 120.67 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) धान खरीदा है।