मान्यता प्राप्त स्टार्टअप ने 16.6 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर किए पैदा: केंद्र

IANS | December 7, 2024 1:23 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। हाल ही में संसद को दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप ने 55 से अधिक विभिन्न उद्योगों में 16.6 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती के कारण एफआईआई की लगातार बिकवाली का दौर थमा

IANS | December 7, 2024 12:31 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपनी रणनीति में स्पष्ट बदलाव करते हुए खरीदार का रुख अपनाया है। बाजार पर नजर रखने वालों ने शनिवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद मजबूती बनी हुई है, जिससे एफआईआई की लगातार बिकवाली का दौर खत्म हो गया है।

भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रगति की राह पर, 10 वर्षों में बजट आवंटन में जबरदस्त वृद्धि दर्ज : केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

IANS | December 7, 2024 12:03 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रगति की राह पर है। पिछले 10 वर्षों में पूर्वोत्तर में बजट आवंटन खर्च को लेकर वृद्धि दर्ज हुई है, जो कि 2014 में 36,108 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 94,680 करोड़ रुपये हो गया है। यह वित्तीय बढ़ावा इस क्षेत्र में विकास से जुड़े अंतर को कम करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

भारत ने 10 वर्षों में कुल निर्यात में 67 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि की हासिल

IANS | December 7, 2024 11:10 AM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की मांग में वृद्धि के कारण देश का कुल निर्यात वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 778 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2013-14 में यह 466 बिलियन डॉलर था, जो कि 67 प्रतिशत की शानदारी वृद्धि को दर्शाता है।

आरबीआई के यथार्थवादी रुख से भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मकता बरकरार

IANS | December 7, 2024 10:33 AM

मुंबई, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से भारत में सकारात्मक रुख के बीच, भारतीय शेयर बाजार ने पूरे सप्ताह सकारात्मक रुख बरकरार रखा। शनिवार को विशेषज्ञों ने इसका कारण अक्टूबर में कोर सेक्टर के उत्पादन और सेवा पीएमआई आंकड़ों में स्थिरता के संकेतों को बताया।

बीसीडी और जीएसटी में कटौती के बाद निर्माताओं ने 3 कैंसर रोधी दवाओं की घटाई एमआरपी: केंद्र

IANS | December 7, 2024 10:01 AM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। निर्माताओं ने तीन कैंसर रोधी दवाओं - ट्रैस्टुजुमैब डेरक्सटेकन, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमैब दवाओं पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) घटाना शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए यह निर्देश जारी किया गया है।

रोसनेफ्ट के सीईओ इगोर सेचिन ने वैश्विक ऊर्जा के बारे में भ्रांतियों को किया दूर

IANS | December 6, 2024 10:01 PM

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। रुसी तेल कंपनी रोसनेफ्ट पेजीएससी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इगोर सेचिन ने यूएई के रस अल-खैमा में 17वें वेरोना यूरेशियन इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया। उन्होंने 'फेयरवेल टू इलुजन्स : वर्ल्ड एनर्जी इन द थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' शीर्षक से एक रिपोर्ट भी पेश की और ग्रीन एनर्जी को लेकर बनी भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि भविष्य में जीवाश्म ईंधनों की मांग बढ़ेगी।

सीआरआर में 50 आधार अंक की कटौती से बैंकिंग सिस्टम को बड़ा फायदा : एसोचैम

IANS | December 6, 2024 9:49 PM

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रमुख इंडस्ट्री चैंबर एसोचैम ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा कैश रिजर्व रेश्यो (सीआरआर) में 50 आधार अंकों की कटौती करके बैंकिंग सिस्टम में 1.16 लाख करोड़ रुपये जारी करने का निर्णय, उभरती हुई व्यापक आर्थिक स्थिति के मद्देनजर मुद्रास्फीति-विकास संतुलन बनाए रखने के लिए एक व्यावहारिक उपाय है।

हुंडई के बाद महिंद्रा ने एसयूवी और कमर्शियल वाहनों की बढ़ाई कीमतें

IANS | December 6, 2024 7:33 PM

मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा शुक्रवार को अपनी एसयूवी और कमर्शियल वाहनों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया गया। यह बढ़ोतरी जनवरी 2025 से लागू होगी।

आरबीआई ने 2024 में जनवरी से अक्टूबर के बीच खरीदा 5 गुणा ज्यादा गोल्ड : रिपोर्ट

IANS | December 6, 2024 7:07 PM

मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस साल जनवरी से लेकर अक्टूबर की अवधि में 77 टन गोल्ड खरीदा है। इसमें से करीब 27 टन गोल्ड केवल अक्टूबर में खरीदा गया है। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा संकलित आंकड़ों पर आधारित वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट में दी गई।