25 वर्ष या उससे कम आयु वर्ग के युवा भारतीय 45 से 55 की उम्र में होना चाहते हैं रिटायर : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। युवा भारतीय, खासकर 25 वर्ष या उससे कम आयु वर्ग के लोग जल्दी रिटायरमेंट लेना पसंद करते हैं। इस ग्रुप में से 43 प्रतिशत युवा 45 से 55 वर्ष की आयु के बीच रिटायर होना चाहते हैं। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।