भारत का सेमीकंडक्टर मार्केट अगले पांच वर्षों में 103.5 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। 2025 में 54.3 अरब डॉलर का भारत का सेमीकंडक्टर बाजार अगले पांच वर्षों में 103.5 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 13.8 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा है, जो ग्लोबल बेंचमार्क से कहीं अधिक है।