भारत और अमेरिका से उचित टैरिफ पर व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की उम्मीद : एक्सपर्ट्स
नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया का अर्थशास्त्रियों ने स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि दुनिया में यह संदेश जा चुका है कि भारत को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। देश मजबूत है और दूसरे देशों को भी समझने की जरूरत है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार के हिस्से के रूप में भारत की उपेक्षा नहीं की जा सकती है।