एप्पल ने अपने यूजर्स के लिए पेश की आईफोन 17 सीरीज, 82,900 रुपए से शुरू कीमत
क्यूपर्टिनो (कैलिफोर्निया), 10 सितंबर (आईएएनएस)। टेक दिग्गज एप्पल ने अपने यूजर्स के लिए आईफोन 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज में चार फोन पेश किए हैं। चारों ही फोन नेक्स्ट जनरेशन फीचर्स और लेटेस्ट चिप्स के साथ लाए गए हैं। इस बार कंपनी ने आईफोन एयर मॉडल भी पेश किया है, जिसे लेकर एप्पल का दावा है कि फोन प्रो पावर के साथ सबसे पतले डिजाइन के साथ आता है।