भारत-ईयू एफटीए से हैंडीक्राफ्ट और कालीन उद्योग को मिलेगा बढ़ावा : एक्सपर्ट्स
श्रीनगर/मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर के हैंडीक्राफ्ट और कालीन उद्योग के लिए यूरोप सबसे बड़ा बाजार है। ऐसे में भारत-ईयू एफटीए से कश्मीर के हैंडीक्राफ्ट और कालीन उद्योग के लिए निर्यात के अवसर बढ़ेंगे। यह जानकारी एक्सपर्ट्स की ओर से बुधवार को दी गई।