ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में गूगल और मेटा को ईडी का नोटिस, 21 जुलाई को पूछताछ

IANS | July 19, 2025 11:26 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के आरोप में टेक दिग्गज गूगल और मेटा को नोटिस भेजा है। इन कंपनियों को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

पहली तिमाही के नतीजों के बीच घरेलू बाजारों में इस हफ्ते गिरावट का सिलसिला रहा जारी

IANS | July 19, 2025 10:30 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। विश्लेषकों ने शनिवार को कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट का सिलसिला जारी रहा और निफ्टी इंडेक्स 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुए। यह गिरावट वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजों, खासकर आईटी और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर के नतीजों की धीमी शुरुआत के कारण देखी गई।

'इंफ्रास्ट्रक्चर' विकसित भारत की भव्य इमारत का मजबूत स्तंभ : हरदीप पुरी

IANS | July 19, 2025 10:06 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जोर देकर कहा है कि भारत अपने एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर का निरंतर विकास कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 'वन नेशन वन गैस ग्रिड' के विजन पर काम आगे बढ़ रहा है।

दिल्ली के डाकघरों में 21 जुलाई से एडवांस डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया जाएगा : संचार मंत्रालय

IANS | July 19, 2025 9:54 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। डाक विभाग (डीओपी) ने शनिवार को कहा कि 21 जुलाई से दिल्ली के डाकघरों में एक एडवांस डिजिटल प्लेटफॉर्म लागू किया जाएगा।

नेपाल ने वित्तीय धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर टेलीग्राम ऐप किया बैन

IANS | July 19, 2025 9:41 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण (एनटीए) ने देश के सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के एक्सेस को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

इलेक्ट्रिसिटी डेरिवेटिव्स भारत के पावर मार्केट सुधारों के अगले चरण का प्रतीक : सेबी अध्यक्ष

IANS | July 19, 2025 9:30 AM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। सेबी अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी डेरिवेटिव्स पार्टिसिपेंट्स को मूल्य अनिश्चितता का प्रबंधन कर, राजस्व जोखिमों को कम कर और बिजली क्षेत्र में निवेश आकर्षित कर अधिक प्रभावी ढंग से योजना बनाने में मदद करेंगे।

सरकार ने वैश्विक अनिश्चितता के दौर में भी नागरिकों को सस्ती और निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित की : हरदीप पुरी

IANS | July 18, 2025 6:56 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कोविड-19 महामारी और वैश्विक भू-राजनीतिक संघर्ष जैसी चुनौतियों के बीच भारत न केवल बाधाओं से प्रभावी ढंग से निपट रहा है, बल्कि ऊर्जा विकास में एक ग्लोबल लीडर के रूप में भी उभरा है।

टाटा संस ने एयर इंडिया दुर्घटना के पीड़ितों के लिए 500 करोड़ रुपए का ट्रस्ट बनाया

IANS | July 18, 2025 6:34 PM

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। टाटा संस ने शुक्रवार को मुंबई में 500 करोड़ रुपए के एक पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन औपचारिक रूप से पूरा कर लिया। यह ट्रस्ट 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-171 की दुखद घटना के पीड़ितों को समर्पित है, जिसमें 260 लोग मारे गए थे।

राजनीतिक स्थिरता और मजबूत नीतिगत प्रयासों से निवेश के लिए अनुकूल माहौल बन रहा : सुनील मित्तल

IANS | July 18, 2025 6:10 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारती एयरटेल के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने कहा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सहित प्रमुख क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिरता और मजबूत नीतिगत प्रयासों से निवेश के लिए अनुकूल माहौल बन रहा है और देश की विश्व के लिए मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की महत्वाकांक्षाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

लगातार तीन दिन गिरने के बाद फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम

IANS | July 18, 2025 5:50 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। सोना-चांदी की कीमतों में आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त दर्ज की गई। 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 750 रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ है। वहीं, चांदी की कीमत एक बार फिर 1,12,000 रुपए के पार हो गई है।