एयर इंडिया का विमान रनवे से बाहर निकला, सभी यात्री सुरक्षित : सीएसएमआईए
मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। केरल के कोच्चि से मुंबई आ रहा एयर इंडिया का विमान छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) पर लैंडिंग के समय रनवे से बाहर निकल गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि विमान के सभी यात्री और क्रू सुरक्षित है।