एसटीटी बढ़ोतरी से टैक्स कलेक्शन को नुकसान, ट्रेडिंग पर भी पड़ा असर: नितिन कामथ
मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। जेरोधा के सह-संस्थापक नितिन कामथ ने सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) को बार-बार बढ़ाने पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि ज्यादा टैक्स लगाने से धीरे-धीरे शेयर बाजार में ट्रेडिंग गतिविधि कम हो रही है और इसका असर सरकार की कमाई पर भी पड़ रहा है।