विश्व का दूसरा सबसे बड़ा शहद निर्यातक बना भारत, 1.07 लाख मीट्रिक टन का निर्यात किया

IANS | November 2, 2025 5:31 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शहद निर्यातक बन गया है और वित्त वर्ष 2023-24 में देश की ओर से 177.55 मिलियन डॉलर मूल्य के 1.07 लाख मीट्रिक टन शहद का निर्यात किया गया है। यह जानकारी सरकार की ओर से रविवार को दी गई।

टेस्ला कार की डिलीवरी में देरी के सैम ऑल्टमैन के दावे पर बोले एलन मस्क, नहीं भरी गई थी जरूरी जानकारी

IANS | November 2, 2025 4:40 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। टेस्ला कार की डिलीवरी में देरी के सैम ऑल्टमैन के दावे पर एलन मस्क ने जबाव देते हुए कहा कि उनकी ओर से जरूरी जानकारी को अधूरा छोड़ दिया गया था और उन्हें 24 घंटे में ही रिफंड जारी कर दिया गया है।

निर्यात को बढ़ाने के लिए सरकार ई-कॉमर्स में एफडीआई नियमों को आसान बनाने पर कर रही विचार

IANS | November 2, 2025 3:53 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय निर्यात को बढ़ावा देने की सरकार की रणनीति के तहत ई-कॉमर्स के इन्वेंट्री-आधारित मॉडल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति देने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का वैल्यूएशन 95,447 करोड़ रुपए बढ़ा

IANS | November 2, 2025 3:16 PM

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। देश की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप संयुक्त रूप से बीते हफ्ते 95,447.8 करोड़ रुपए बढ़ा है, जिसमें भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) का नाम शामिल हैं।

जीएसटी में कटौती से अक्टूबर में वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची : वित्त मंत्री

IANS | November 2, 2025 2:31 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री अक्टूबर में अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर रही। इसकी वजह जीएसटी सुधार और मजबूत त्योहारी मांग थी। यह जानकारी इंडस्ट्री डेटा शेयर करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से रविवार को दी गई।

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, अक्टूबर में निवेश किए 14,610 करोड़ रुपए

IANS | November 2, 2025 1:58 PM

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। लगातार तीन महीनों तक बिकवाली के बाद, विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार में मजबूत वापसी की है और करीब 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया।

पीएम मोदी देश में आरएंडडी इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए लॉन्च करेंगे एक लाख करोड़ रुपए की स्कीम

IANS | November 2, 2025 1:10 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। देश में रिसर्च और डेवलपमेंट (आरएंडडी) इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक लाख करोड़ रुपए की रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (आरडीआई) स्कीम को लॉन्च करेंगे।

ट्रेड डील, दूसरी तिमाही के नतीजे और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगा शेयर बाजार का रुख

IANS | November 2, 2025 12:19 PM

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। तिमाही नतीजे, आईपीओ और भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अपटेड से बाजार की चाल प्रभावित होगी।

फैब और एटीएमपी सुविधा के साथ ओडिशा भारत की सेमीकंडक्टर ग्रोथ स्टोरी में एक अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार

IANS | November 1, 2025 7:53 PM

भुवनेश्वर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। इन्फो वैली में शनिवार को कंपाउंड सेमीकंडक्टर फैब और एटीएमपी फैसिलिटी के भूमि पूजन और ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी के अवसर पर सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड की पैरेंट कंपनी आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने केंद्र और राज्य सरकार के सेमीकंडक्टर को लेकर बढ़ते फोकस और विजन की तारीफ की।

ईपीएफओ देश में सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा : मनसुख मांडविया

IANS | November 1, 2025 7:04 PM

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 73वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि ईपीएफओ ने देश में सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।