डीएमआरसी ने मेट्रो की रीयल-टाइम अपडेट देने के लिए मैपमाईइंडिया के साथ साझेदारी की
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को स्वदेशी डिजिटल मैपिंग और जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी कंपनी मैपल्स मैपमाईइंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मैपल्स ऐप के जरिए रीयल-टाइम अपडेट देकर मेट्रो को यात्रियों के लिए और सुविधाजनक बनाना है।