सोने और चांदी में बड़ी गिरावट; करीब 12,000 रुपए तक घटे दाम
मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे सोने का दाम 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.28 लाख रुपए प्रति किलो के नीचे पहुंच गई।