भारत में प्राकृतिक गैस की खपत 2030 तक 103 अरब घन मीटर प्रति वर्ष पहुंचने की उम्मीद : शीर्ष सरकारी अधिकारी

IANS | July 24, 2025 3:36 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में कुल प्राकृतिक गैस की खपत 2030 तक 103 अरब घन मीटर (बीसीएम) प्रति वर्ष तक पहुंचने का अनुमान है, जो वर्तमान स्तर से लगभग 60 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी गुरुवार को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की ओर से दी गई।

भारत के रिटेल सेक्टर में अप्रैल-जून में हुई 2.24 मिलियन वर्ग फुट स्पेस की लीजिंग

IANS | July 24, 2025 2:41 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अप्रैल-जून की अवधि में दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु सहित भारत के शीर्ष आठ शहरों के मॉल और हाई स्ट्रीट्स में लगभग 2.24 मिलियन वर्ग फुट (एमएसएफ) स्पेस की लीजिंग दर्ज की गई है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत के एविएशन सेक्टर में बीते 5 वर्षों में हुआ 96,000 करोड़ रुपए का निवेश : राममोहन नायडू

IANS | July 24, 2025 2:13 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने अपने पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (पीपीपी) वेंचर्स के साथ मिलकर वित्त वर्ष 2019-20 से लेकर वित्त वर्ष 2024-25 के बीच भारत के एविएशन सेक्टर में 96,000 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। यह जानकारी गुरुवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के.राममोहन नायडू की ओर से संसद को दी गई।

मैन्युफैक्चरिंग के अच्छे प्रदर्शन से पीएमआई जुलाई में 60.7 रहा

IANS | July 24, 2025 1:19 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक मांग और मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में तेजी से भारत के प्राइवेट सेक्टर का प्रदर्शन जुलाई में मजबूत रहा है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुए एचएसबीसी फ्लैश इंडिया कम्पोजिट परचेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) में दी गई।

ईडी ने 3,000 करोड़ रुपए के यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से जुड़ी संस्थाओं पर छापे मारे

IANS | July 24, 2025 12:41 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को 3,000 करोड़ रुपए के यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह से संबंधित 35 से ज्यादा परिसरों, 50 कंपनियों और 25 से अधिक लोगों के कई ठिकानों पर छापे मारे हैं।

आईपीओ से पहले एनएसई में रिटेल निवेशकों की संख्या बढ़कर 1.46 लाख हुई

IANS | July 24, 2025 12:03 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। आईपीओ से पहले अनलिस्टेड मार्केट में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के शेयरों की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है, जिससे कंपनी में रिटेल निवेशकों की संख्या बढ़कर 1.46 लाख हो गई है, जो कि किसी अन्य अनलिस्टेड कंपनी की अपेक्षा काफी अधिक है।

इंडियाएआई मिशन में जीपीयू की संख्या बढ़कर 34,381 हुई, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मिलेगा बढ़ावा

IANS | July 24, 2025 11:07 AM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियाएआई मिशन में अब तक 14 सूचीबद्ध सर्विस प्रोवाइडर्स से 34,381 जीपीयू प्राप्त हो चुके हैं। इससे देश को वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में लीडर बनने में मदद मिलेगी। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई।

दूरसंचार पीएलआई ने आकर्षित किया 4,305 करोड़ रुपए का निवेश : केंद्रीय मंत्री

IANS | July 24, 2025 10:18 AM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस) दूरसंचार क्षेत्र में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) की लाभार्थी कंपनियों ने सामूहिक रूप से 4,305 करोड़ रुपए का निवेश किया है, जिससे 85,391 करोड़ रुपए की बिक्री हुई है, जिसमें 16,414 करोड़ रुपए का निर्यात (31 मई, 2025 तक) शामिल है।

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी शेयरों में बिकवाली

IANS | July 24, 2025 9:41 AM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला। सुबह 9:16 पर सेंसेक्स 50 अंक की मामूली गिरावट के साथ 82,675 और निफ्टी 19 अंक की कमजोरी के साथ 25,200 पर था।

टैरिफ को लेकर वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था काफी हद तक मजबूत : आरबीआई

IANS | July 23, 2025 6:54 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस) । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि टैरिफ को लेकर वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था स्ट्रॉन्ग मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल के बल पर काफी हद तक मजबूत बनी हुई है।