अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता अच्छी तरह बढ़ रही आगे : वित्त मंत्री सीतारमण

IANS | July 27, 2025 9:34 AM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। उनकी यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 1 अगस्त से लागू होने वाले कंट्री-स्पेसिफिक टैरिफ से पहले आई है।

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए एफटीए का उद्योग जगत और अर्थशास्त्रियों ने किया स्वागत

IANS | July 26, 2025 5:06 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय उद्योग जगत और अर्थशास्त्रियों ने भारत-ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते का स्वागत किया है। राजकोट इंजीनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र पांचणी ने शनिवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच हुए इस समझौते से देश के उद्योग क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। इस समझौते से भारत को अपने 99 प्रतिशत निर्यात किए जाने वाले उत्पादों पर ब्रिटेन में टैक्स फ्री एक्सपोर्ट की सुविधा मिलेगी।

निरंतर मजबूत होता हमारा ऊर्जा क्षेत्र राष्ट्र की प्रगति का शुभ संकेत : हरदीप पुरी

IANS | July 26, 2025 4:31 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि देश में तेल का बहुत बड़ा भंडार उपलब्ध है। ऑयल एंड गैस सेक्टर में एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन ऐसा क्षेत्र होता है, जिसके लिए किसी भी देश को आने वाले 5 से 10 वर्षों के लिए योजना बनाने की जरूरत है।

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने को लेकर भारत में काफी उत्साह : अरविंद पनगढ़िया

IANS | July 26, 2025 2:52 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर भारत में काफी उत्सुकता और उत्साह है, जिससे भारतीय उद्योगों को एक बड़े निर्यात बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

सरकार ने कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए कर अनुपालन को बनाया आसान

IANS | July 26, 2025 2:05 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस) इस टैक्स सीजन में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए रिटर्न दाखिल करने में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स की आय को अब एक स्पेशल कैटेगरी में रखा गया है।

भारत और मालदीव मत्स्य पालन और जलीय कृषि में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाएंगे

IANS | July 26, 2025 1:14 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, मत्स्य पालन और जलीय कृषि के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और मालदीव के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

सरकार ने हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 5 वर्षों में 1,481 करोड़ रुपए किए वितरित : गिरिराज सिंह

IANS | July 26, 2025 11:47 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। देश में 31.45 लाख से अधिक हथकरघा कुटीर इकाइयां कार्यरत हैं और सरकार ने पिछले पांच वर्षों के दौरान इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 1,516 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित और 1,480.71 करोड़ रुपए वितरित किए हैं।

पहली तिमाही के कमजोर नतीजों के बीच इस सप्ताह भारतीय बाजार मामूली गिरावट के साथ हुए बंद

IANS | July 26, 2025 11:33 AM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस) । विश्लेषकों ने शनिवार को कहा कि पहली तिमाही के कमजोर नतीजों और सतर्क ग्लोबल सेंटीमेंट के कारण भारतीय शेयर बाजार साप्ताहिक आधार पर 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जो लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्शाता है।

ग्लोबल कंपनी जेबिल भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक का कर रही निवेश : अश्विनी वैष्णव

IANS | July 26, 2025 11:20 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जेबिल का गुजरात के साणंद स्थित प्लांट लगभग पूरा हो चुका है। यह प्लांट देश में सिलिकॉन फोटोनिक्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का निर्माण करेगा।

केंद्र ने एमएसई, स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस की पहुंच का किया विस्तार : जितिन प्रसाद

IANS | July 26, 2025 11:07 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस) । वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि केंद्र ने एमएसई, स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों के बीच सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) की पहुंच बढ़ाने के लिए कई पहल की हैं।