भारत के सर्विस सेक्टर में मार्च में गतिविधियां बढ़ीं, अंतरराष्ट्रीय ऑडर्स से मिला सपोर्ट
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के सर्विस सेक्टर में मार्च में गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। इसे अंतरराष्ट्रीय ऑडर्स से सपोर्ट मिला है। हालांकि, घरेलू नए बिजनेस की ग्रोथ में नरमी आई है, लेकिन व्यवसायों के आत्मविश्वास में बढ़त दर्ज की गई है। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।