मजबूत सेंटीमेंट के बीच भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर भविष्य में वृद्धि को लेकर आशावादी : रिपोर्ट
मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के रियल एस्टेट हितधारक बेहतर होते व्यापक आर्थिक संकेतकों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अप्रैल-जून अवधि में सेंटीमेंट इंडेक्स इस वर्ष पहली तिमाही के 54 से बढ़कर 56 हो गया, जिससे चार तिमाहियों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला टूट गया है। यह जानकारी मंगलवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।