कैबिनेट ने 1,800 करोड़ रुपए के बजट के साथ आईवीएफआरटी स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

IANS | March 25, 2026 5:28 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 1800 करोड़ रुपए के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण और ट्रैकिंग (आईवीएफआरटी) योजना को 31 मार्च, 2026 के बाद भी पांच साल की अवधि के लिए 1 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे

IANS | March 25, 2026 5:04 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बुधवार को केंद्र सरकार के बजटीय सहयोग से 28,840 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय के साथ 10 वर्षों की अवधि के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना(आरसीएस)-संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी गई।

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी की बड़ी घोषणा, सुनील भारती मित्तल जुलाई में एयरटेल अफ्रीका के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर

IANS | March 25, 2026 4:48 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को एक बड़ी घोषणा की कि कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल जुलाई 2026 में होने वाली कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद एयरटेल अफ्रीका के चेयरमैन पद से रिटायर हो जाएंगे।

कोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला ब्रांच में 150 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला, जांच के आदेश

IANS | March 25, 2026 4:24 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जहां कोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला शाखा में 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी पाई गई है। यह मामला तब सामने आया जब पंचकुला नगर निगम ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की जांच की।

भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद; सेंसेक्स 1,205 अंक उछला

IANS | March 25, 2026 4:07 PM

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,205 अंक या 1.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,273.45 और निफ्टी 394.05 अंक या 1.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,306.45 पर था।

भारत-इजरायल साझेदारी से आईएमईसी को मिली मजबूती, चीन की बढ़ती पकड़ को संतुलित करने की कोशिश

IANS | March 25, 2026 4:01 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजरायल यात्रा ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत किया है। 'द जेरूसलम स्ट्रेटेजिक ट्रिब्यून' में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, यह कदम एक बड़े रणनीतिक और आर्थिक खेल का हिस्सा है।

मध्य पूर्व संकट के बीच कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश

IANS | March 25, 2026 3:39 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच खाद की आपूर्ति मजबूत करने, कालाबाजारी रोकने और अन्य जरूरी कदमों पर जोर दिया गया।

भारत-ताइवान का व्यापार 2025 में 17 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर के पार

IANS | March 25, 2026 3:32 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारत-ताइवान का द्विपक्षीय व्यापार 2025 में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 12.5 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी ताइपे इकोनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर (टीईसीसी) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों दी गई।

वैश्विक झटकों के प्रति पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कमजोर, सुधार नहीं हुए तो बढ़ेगी मुश्किलें: विशेषज्ञों की चेतावनी

IANS | March 25, 2026 2:59 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आयातित ईंधन पर ज्यादा निर्भरता, कमजोर विदेशी वित्तीय स्थिति और सीमित सरकारी खर्च की क्षमता के कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अभी भी वैश्विक झटकों के प्रति काफी कमजोर बनी हुई है। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अगर जल्द ही बड़े आर्थिक सुधार नहीं किए गए तो स्थिति और खराब हो सकती है।

भारत की डेटा सेंटर क्षमता वित्त वर्ष 30 तक करीब चार गुना बढ़ेगी, 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश होने की उम्मीद: रिपोर्ट

IANS | March 25, 2026 2:59 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारत की डेटा सेंटर क्षमता वित्त वर्ष 30 तक करीब चार गुना बढ़कर 4 गीगावाट हो सकती है। इसमें 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश होने की संभावना है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।