भारतीय रेलवे ने बदले टिकट कैंसिलेशन के नियम, अब समय के हिसाब से तय होगा रिफंड

IANS | March 24, 2026 2:39 PM

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने कन्फर्म टिकट कैंसिल करने के नियमों में बदलाव किया है ताकि दलालों द्वारा टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। नए नियमों के तहत यात्रियों को कुछ मामलों में ज्यादा सुविधा भी दी गई है, खासकर आखिरी समय में बोर्डिंग स्टेशन बदलने को लेकर।

भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, घरेलू मांग के कारण जीडीपी वृद्धि दर करीब 7.8 प्रतिशत : एनएसई

IANS | March 24, 2026 2:38 PM

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की विकास की गति मजबूत बनी हुई है और घरेलू मांग के चलते विकास दर करीब 7.8 प्रतिशत बनी हुई है।

जल जीवन मिशन 2.0 से खुलेंगे 3 लाख करोड़ के ओएंडएम अवसर: रिपोर्ट

IANS | March 24, 2026 1:56 PM

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ऑपरेशन और मेंटेनेंस (ओएंडएम) से जुड़े करीब 3 लाख करोड़ रुपए के अवसर उत्पन्न होने की संभावना है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब यह योजना केवल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पानी की सप्लाई को लंबे समय तक सही तरीके से चलाने और बनाए रखने पर फोकस करेगी।

भारतीय शेयर बाजार करेगा दमदार वापसी, डॉलर के मुकाबले रुपया 91 के स्तर पर जाएगा : रिपोर्ट

IANS | March 24, 2026 1:19 PM

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। कच्चे तेल की तेजी कमजोर पड़ने और शेयरों के पीई (प्राइस-टू-अर्निंग) प्रीमियम कम होने के कारण भारतीय शेयर बाजार में दमदार रिकवरी देखने को मिल सकती है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

जोमैटो के बाद स्विगी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब खाना ऑर्डर करने पर देने होंगे ज्यादा पैसे

IANS | March 24, 2026 12:42 PM

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने खाना ऑर्डर करने पर लगने वाली प्लेटफॉर्म फीस को 17 प्रतिशत बढ़कर 17.58 रुपए प्रति ऑर्डर (जीएसटी सहित) कर दिया है, जो पहले 14.99 रुपए थी।

एचडीएफसी बैंक ने अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे की जांच के लिए बाहरी कानूनी फर्म को नियुक्त किया

IANS | March 24, 2026 12:08 PM

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। एचडीएफसी बैंक ने कहा कि उसके बोर्ड ने गवर्नेंस स्टैंडर्ड को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाए गए कदम के तहत पूर्व अंशकालिक अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे पत्र की समीक्षा करने के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की बाहरी कानूनी फर्मों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

ऊर्जा की कीमतें बढ़ने से भारत के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज सेक्टर की आउटपुट ग्रोथ मार्च में कम हुई

IANS | March 24, 2026 11:41 AM

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारत के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज सेक्टर की आउटपुट ग्रोथ मार्च में कम हो गई है। इसकी वजह मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण ऊर्जा की कीमतें बढ़ना है। यह जानकारी मंगलवार को जारी हुए एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई डेटा में दी गई।

मध्य पूर्व में तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार झूमा, बैंक और डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी

IANS | March 24, 2026 9:40 AM

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार की मंगलवार को शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 1,516.08 अंक या 2.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,212.47 और निफ्टी 365.80 अंक या 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,878.45 पर खुला।

मध्य पूर्व तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात से 90 से अधिक उड़ानों के भारत आने की उम्मीद

IANS | March 23, 2026 9:12 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत के लिए करीब 95 उड़ानें आने की उम्मीद है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस क्षेत्र से सीमित संख्या में विशेष (नॉन-शेड्यूल) उड़ानें भी जारी हैं, जबकि सऊदी अरब और ओमान से भी भारत के लिए फ्लाइट्स नियमित रूप से चल रही हैं।