अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने अप्रैल-सितंबर छमाही में दर्ज की मजबूत ग्रोथ, एडजस्टेड पीएटी 42 प्रतिशत बढ़ा
अहमदाबाद, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 13,793 करोड़ रुपए हो गई है और वहीं, वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर अवधि) में यह सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 6,767 करोड़ रुपए हो गई है। इसकी वजह स्थिर ऑपरेटिंग प्रदर्शन है।