बहु-विषयक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एएनआरएफ ने 10 रिसर्च सेंटर्स का किया चयन

IANS | May 20, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष शोध वित्तपोषण संस्था अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) ने वैज्ञानिक ज्ञान को सामाजिक विज्ञान और मानविकी के साथ गहराई से जोड़ने के उद्देश्य से 10 कन्वर्जेंस रिसर्च सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का चयन किया है। यह जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में बुधवार को दी।

भारत-नॉर्वे ग्रीन साझेदारी वैश्विक जलवायु सहयोग का व्यावहारिक मॉडल: पूर्व नॉर्वे मंत्री एरिक सोल्हेम

IANS | May 20, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। नॉर्वे के पूर्व जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री एरिक सोल्हेम ने बुधवार को कहा कि भारत और नॉर्वे के बीच बढ़ती ग्रीन स्ट्रैटेजिक साझेदारी वैश्विक जलवायु सहयोग के लिए एक व्यावहारिक और बड़े स्तर पर लागू किए जा सकने वाला मॉडल पेश करती है।

करीब 85 लाख से अधिक डेवलपर्स गूगल एआई मॉडल का कर रहे इस्तेमाल, 190 अरब डॉलर का निवेश करेगी कंपनी : सुंदर पिचाई

IANS | May 20, 2026 12:00 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि 85 लाख से अधिक डेवलपर्स हर महीने कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल का इस्तेमाल कर ऐप बना रहे हैं।

डॉलर में तेजी से सोना और चांदी धराशाई, एक प्रतिशत से अधिक फिसले

IANS | May 20, 2026 10:36 AM

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को कमजोरी देखी जा रही है। दोनों कीमती धातुओं का दाम एक प्रतिशत से अधिक फिसल गया है।

कमजोर वैश्विक संकेतों से लाल निशान में खुला शेयर बाजार;सेंसेक्स 75,000 के नीचे

IANS | May 20, 2026 9:40 AM

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान में खुला। सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 541 अंक या 0.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,726 और निफ्टी 155 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,462 पर था।

वैश्विक संकट के बीच सरकार ने खुद उठाया तेल कीमतों का बोझ, 2021 से 2026 तक कई बार घटे पेट्रोल-डीजल के दाम: रिपोर्ट

IANS | May 19, 2026 9:14 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। रूस-यूक्रेन युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य संकट के दौरान भारत सरकार ने आम लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी राहत दी। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट "पेट्रोल और डीजल: उपभोक्ता संरक्षण की संरचना" में दावा किया गया है कि भारत दुनिया की इकलौती बड़ी अर्थव्यवस्था रहा, जिसने दोनों वैश्विक ऊर्जा संकटों के दौरान खुदरा ईंधन कीमतों में कटौती की।

पीएम मोदी ने डेनमार्क के पेंशन फंड्स को भारत में निवेश बढ़ाने का दिया निमंत्रण

IANS | May 19, 2026 8:40 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओस्लो में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने डेनमार्क के पेंशन फंड्स को भारत में अपने निवेश बढ़ाने का निमंत्रण दिया।

बीईएल का चौथी तिमाही मुनाफा 5 प्रतिशत बढ़ा, बोर्ड ने की अंतिम डिविडेंड की सिफारिश

IANS | May 19, 2026 8:03 PM

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही (क्यू4) में अपने समेकित शुद्ध लाभ (कंसो. नेट प्रॉफिट) में 4.61 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। यह बढ़ोतरी कंपनी की आय में वृद्धि और स्थिर परिचालन प्रदर्शन के चलते देखने को मिली।

भारत में एआई का अगला अध्याय यहां के लोगों की भाषाओं में बोला जाएगा: अरुंधति भट्टाचार्य

IANS | May 19, 2026 7:09 PM

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। वैश्विक टेक कंपनी सेल्सफोर्स ने मंगलवार को भारतीय कंपनियों को बड़े स्तर पर अधिक प्राकृतिक, बहुभाषी और समावेशी एआई-आधारित ग्राहक अनुभव देने में मदद के लिए हिंदी में 'एजेंटफोर्स वॉयस' लॉन्च करने की घोषणा की।

भारतीय रेलवे ने चेन्नई उपनगरीय रेल नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए 993 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

IANS | May 19, 2026 5:05 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने दक्षिणी रेलवे की 993 करोड़ रुपए की लागत वाली अरक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना (68 किमी) को स्‍वीकृति दे दी है। यह जानकारी रेल मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दी गई।