आरबीआई ने गुनवीर सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर किया पदोन्नति

IANS | May 18, 2026 7:42 PM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बताया कि गुनवीर सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) यानी कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नति किया गया है।

पिछले चार दिनों में 1.72 करोड़ से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की हुई डिलीवरी, देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: केंद्र

IANS | May 18, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मध्य पूर्व संकट के कारण सप्लाई चेन प्रभावित होने के बावजूद देश भर में रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। पिछले चार दिनों में करीब 1.69 करोड़ बुकिंग के मुकाबले 1.72 करोड़ से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी की गई।

एनटीपीसी ग्रुप ने हासिल किया 90 गीगावाट बिजली उत्पादन क्षमता का बड़ा मुकाम, 2032 तक 149 गीगावाट का लक्ष्य

IANS | May 18, 2026 7:03 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड समूह ने 90 गीगावाट स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि झारखंड में स्थित पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) की यूनिट-2 (800 मेगावाट) के सफल ट्रायल ऑपरेशन के बाद हासिल हुई। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

पश्चिम एशिया संकट के चलते सरकार के उर्वरक सब्सिडी बिल में हुई भारी वृद्धि

IANS | May 18, 2026 6:50 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के कारण आयात लागत बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सरकार का उर्वरक सब्सिडी खर्च करीब 15,000 करोड़ रुपए तक बढ़ सकता है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ईंधन कीमत बढ़ने के बाद भी तेल कंपनियों को रोजाना 750 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है: शीर्ष अधिकारी

IANS | May 18, 2026 6:13 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सोमवार को कहा कि सरकारी तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) हालिया ईंधन मूल्य वृद्धि के बावजूद अब भी भारी वित्तीय दबाव का सामना कर रही हैं, और कंपनियों को अभी भी प्रतिदिन करीब 750 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।

आगामी निफ्टी बदलाव में बीएसई को मिल सकती है जगह, विप्रो के बाहर होने की संभावना: रिपोर्ट

IANS | May 18, 2026 4:57 PM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। एक रिपोर्ट के अनुसार, आगामी निफ्टी रीबैलेंसिंग में बीएसई लिमिटेड को निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है, जबकि आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड के बाहर होने की संभावना है।

रियलमी 16टी 5जी ने भारत में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सेगमेंट का अग्रणी 50 मेगापिक्सल सोनी एआई कैमरा पेश किया

IANS | May 18, 2026 4:51 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। स्मार्टफोन में कैमरा अब सिर्फ एक फीचर नहीं रह गया है। भारत में बढ़ते उपभोक्ताओं के लिए, यह स्मार्टफोन खरीदने का मुख्य कारण बन गया है। कैमरा क्वालिटी भारतीय स्मार्टफोन खरीदारों के बीच खरीदारी के प्रमुख मानदंडों में से एक बन गई है और मार्केट रिसर्च फ्यूचर की एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 80 प्रतिशत उपयोगकर्ता रोजाना सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं, ऐसे में बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन होना जरूरी हो गया है।

जाइडस वेलनेस का मुनाफा वित्त वर्ष 26 में 47 प्रतिशत घटकर 197 करोड़ रुपए रहा

IANS | May 18, 2026 4:19 PM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। कंज्यूमर कंपनी जाइडस वेलनेस ने सोमवार को वित्त वर्ष 26 के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफा बीते पूरे वित्त वर्ष के लिए 47 प्रतिशत घटकर 197 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि, इस दौरान कंसोलिडेटेड बिक्री 46.4 प्रतिशत बढ़कर 3,940 करोड़ रुपए हो गई है।

बड़ी गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद; आईटी शेयर चमके

IANS | May 18, 2026 4:05 PM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनावों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार दिन के निचले स्तर से शानदार वापसी करते हुए हरे निशान बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तर से 1,100 अंकों से ज्यादा की रिकवरी करके और एनएसई निफ्टी 50 ने दिन के निचले स्तर से 300 अंकों से ज्यादा की रिकवरी करके बढ़त के साथ कारोबार का समापन किया।

भारत का निर्यात वित्त वर्ष 27 में एक ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद: पीयूष गोयल

IANS | May 18, 2026 3:34 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत ने अगले पांच वर्षों के लिए 2 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है, जबकि वित्त वर्ष 2027 के लिए कुल निर्यात लक्ष्य 1 ट्रिलियन डॉलर निर्धारित किया गया है।