मातृ और बाल स्वास्थ्य एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री नड्डा

IANS | May 20, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य से जुड़े वैश्विक एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई।

पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग तेज, सांसद सस्मित पात्रा ने वित्त मंत्री से की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा की मांग

IANS | May 20, 2026 5:41 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में शामिल करने को लेकर विस्तृत प्रस्ताव सौंपा। उन्होंने इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर संरचित और व्यापक चर्चा शुरू करने की मांग की।

भारत टेक्स ऐप 2026 खरीदारों, सोर्सिंग सलाहकारों, भागीदारों और प्रदर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाएगा : केंद्र

IANS | May 20, 2026 5:09 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव ने बुधवार को भारत टेक्स 2026 इवेंट ऐप लॉच किया। यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन में खरीदारों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, वक्ताओं, सोर्सिंग सलाहकारों, भागीदारों, प्रदर्शकों और आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है।

तेलंगाना ने केंद्र से एसएएससीआई योजना के तहत मांगे 5,000 करोड़ रुपए

IANS | May 20, 2026 5:02 PM

हैदराबाद, 20 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्यों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) के तहत केंद्र सरकार से अतिरिक्त 5,000 करोड़ रुपए की विशेष वित्तीय सहायता की मांग की है।

पीएम के इटली में टॉफी बांटने वाली राहुल गांधी की पोस्ट पर बोले पीयूष गोयल, "भारत में बनी हर वस्तु से इतनी नफरत क्यों"

IANS | May 20, 2026 4:51 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के इटली में टॉफी बांटने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए पूछा- "आपको भारत में बनी हर वस्तु से इतनी नफरत क्यों है?"

भारत में एआई नौकरियों की मांग में जबरदस्त उछाल, 2019 के मुकाबले लगभग 6 गुना बढ़ीं जॉब पोस्टिंग: रिपोर्ट

IANS | May 20, 2026 4:28 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी नौकरी की पोस्टिंग 2019 के मुकाबले लगभग छह गुना बढ़ गई है। बुधवार को जारी स्ट्रैटेजी कंसल्टिंग फर्म रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत तेजी से वैश्विक एआई टैलेंट और एआई कार्यान्वयन केंद्र के रूप में उभर रहा है।

भारत में खुदरा ऋण पोर्टफोलियो 16.6 प्रतिशत बढ़ा, गोल्ड लोन में तेजी से हो रहा इजाफा: रिपोर्ट

IANS | May 20, 2026 4:21 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। भारत का खुदरा ऋण पोर्टफोलियो मार्च 2026 तक बढ़कर 170.2 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसमें सालाना आधार पर 16.6 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 4.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 118 अंक उछला

IANS | May 20, 2026 4:16 PM

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

पीएम मोदी के नेतृत्व में टियर-2 और 3 शहरों तक फैला स्टार्टअप इकोसिस्टम : केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे

IANS | May 20, 2026 3:50 PM

इंदौर, 20 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इकोसिस्टम टियर-2 और 3 शहरों तक फैल गया है और देश में स्टार्टअप की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है।

मध्य पूर्व संकट के बीच सरकारी कंपनी बीपीसीएल ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई, अमेरिका और वेनेजुएला से भी आयात जारी

IANS | May 20, 2026 3:00 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व संकट के बीच सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ रही है और मौजूद समय में कंपनी के कुल आयात में रूसी कच्चे तेल की हिस्सेदारी करीब 41 प्रतिशत पहुंच गई है, जो कि वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) में 31 प्रतिशत थी। यह जानकारी कंपनी के डायरेक्टर फाइनेंस वीआरके गुप्ता ने बुधवार को दी।