देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, एलपीजी सप्लाई भी सामान्य : सरकारी अधिकारी

IANS | May 21, 2026 1:10 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की आपूर्ति भी सामान्य बनी हुई है। यह जानकारी एक सरकारी सूत्र (सरकारी अधिकारी) के हवाले से गुरुवार को दी गई है।

जेएएल रिजॉल्यूशन प्लान: अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपए में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

IANS | May 21, 2026 12:32 PM

अहमदाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने गुरुवार को कहा कि उसने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के लिए एनसीएलटी द्वारा मंजूरी की गई समाधान योजना (रिजॉल्यूशन प्लान) के तहत 1,500 करोड़ रुपए में जेपी फर्टिलाइजर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (जेएफआईएल) के अधिग्रहण के लिए जेएएल के साथ अनुबंध किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच दिवसीय यात्रा से देश में आया 40 अरब डॉलर का निवेश

IANS | May 21, 2026 12:00 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच दिवसीय यात्रा से भारत को करीब 40 अरब डॉलर का निवेश हासिल करने में मदद मिली है और इसमें कई ग्लोबल कंपनियों ने नए निवेश और देश के कई सेक्टर में विस्तार का वादा किया है। यह जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई।

अमेरिका में अदाणी ग्रुप के मामले के सुलझने से भारत को न्यूक्लियर एनर्जी में आगे बढ़ने में मिलेगी मदद : यूएस बिजनेस लीडर

IANS | May 21, 2026 10:54 AM

वाशिंगटन, 21 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में अदाणी ग्रुप का मामला सुलझने से न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र में भारत को तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। यह बयान दिग्गज अमेरिकी इंडस्ट्री लीडर डॉ क्रिस सिंह ने दिया। साथ ही कहा, समूह देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में बड़ा योगदान देने के लिए तैयार है।

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला; सेंसेक्स 75,500 के ऊपर

IANS | May 21, 2026 9:31 AM

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 414 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,732 और निफ्टी 171 अंक या 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,830 पर खुला।

वित्त मंत्री सीतारमण ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से की मुलाकात, भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

IANS | May 20, 2026 9:06 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। इसमें फिनटेक सेक्टर में सहयोग, निवेश के अवसर और द्विपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दे शामिल रहे। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।

भीषण गर्मी के बीच भारत में बिजली की मांग लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

IANS | May 20, 2026 8:48 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के बीच बुधवार को भारत में बिजली की मांग लगातार तीसरे दिन नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। बढ़ती गर्मी के कारण घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य बिजली उपकरणों के इस्तेमाल में तेज बढ़ोतरी हुई है।

डोमिनोज इंडिया की संचालक कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स का चौथी तिमाही मुनाफा 14 प्रतिशत घटा

IANS | May 20, 2026 7:41 PM

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। भारत में डोमिनोज पिज्जा चेन संचालित करने वाली कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (क्यू4) में उसका शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 13.9 प्रतिशत घटकर 42.6 करोड़ रुपए रह गया। हालांकि, इस दौरान कंपनी की आय 6.4 प्रतिशत बढ़कर 1,679.7 करोड़ रुपए पहुंच गई।

भारत के 8 प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योगों ने अप्रैल में दर्ज की 1.7 प्रतिशत बढ़ोतरी

IANS | May 20, 2026 7:36 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के 8 प्रमुख बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में इस साल अप्रैल में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें सीमेंट, स्टील और बिजली क्षेत्रों में सकारात्मक बढ़त देखने को मिली।

भारत की टॉफी निर्यात की कहानी कानों के लिए मधुर संगीत जैसी, वित्त वर्ष 2014 के बाद से करीब 166 प्रतिशत की बढ़ोतरी: पीयूष गोयल

IANS | May 20, 2026 6:50 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत की टॉफी निर्यात में वित्त वर्ष 2013-14 के बाद से करीब 166 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।