इजरायल-अमेरिका और ईरान में तनाव से तेल की कीमतों में आया उछाल, नेपाल-बांग्लादेश समेत अन्य देशों ने बढ़ाईं कीमतें

IANS | March 26, 2026 11:56 AM

काठमांडू, 26 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया की अर्थव्यवस्था पर ईरान और अमेरिका-इजरायल हमले का असर दिखने लगा है। तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। कई देशों में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और पेट्रोल स्टेशन पर राशनिंग शुरू कर दी गई है। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, देश में जेट फ्यूल की कीमतों में 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा, नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन (एनओसी) ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

एलआईसी को वित्त वर्ष 22 के लिए इनकम टैक्स से मिला डिमांड नोटिस

IANS | March 25, 2026 9:05 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बुधवार को बताया कि उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए डिमांड नोटिस प्राप्त हुआ है।

भारत ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जोड़ी 9 गीगावाट से अधिक की रूफटॉप सोलर क्षमता

IANS | March 25, 2026 8:39 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना फरवरी 2024 में लॉन्च होने से बाद से अब तक देश में 9.566 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्षमता जोड़ी जा चुकी है। यह बयान सरकार की ओर से बुधवार को दिया गया।

दुर्लभ पृथ्‍वी खनिज स्थायी चुंबक की घरेलू उत्पादन क्षमता वर्ष 2030 तक 5,000 टन तक पहुंचने की उम्मीद : केंद्र

IANS | March 25, 2026 8:00 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि दुर्लभ खनिज और लिथियम की खोज में तेजी से दुर्लभ पृथ्‍वी खनिज स्थायी चुंबक की घरेलू उत्पादन क्षमता वर्ष 2030 तक 5,000 टन तक पहुंच जाएगी।

ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग बढ़कर वित्त वर्ष 26 में 88 प्रतिशत हुई : केंद्र

IANS | March 25, 2026 7:40 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग में तेज वृद्धि हुई है और वित्त वर्ष 2025-26 में (अप्रैल-फरवरी तक) देश में कुल रिजर्व बुकिंग में डिजिटल की हिस्सेदारी 48.25 करोड़ और 88 प्रतिशत रही है।

होटलों एवं रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” वसूलने पर केंद्र ने लगाई रोक, कहा-उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

IANS | March 25, 2026 7:06 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर गैस संकट के बाद, देश में होटलों एवं रेस्तरां में ग्राहकों से “एलपीजी शुल्क” वसूलने पर केंद्र सरकार ने सख्त एडवाइजरी जारी की है और इसे अनुचित व्यापार प्रथा करार देते हुए तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

मध्य पूर्व से भारत आने वाली उड़ानों की संख्या में लगातार हो रहा सुधार: केंद्र

IANS | March 25, 2026 6:37 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व से भारत आने वाली उड़ानों की संख्या में लगातार सुधार हो रहा है। यूएई से लगातार नॉन-शेड्यूल उड़ानों को ऑपरेट किया जा रहा है और अलग-अलग एयरपोर्ट्स से 80 के करीब उड़ानें बुधवार को भारत आने की उम्मीद है। यह जानकारी विदेशी मंत्रालय द्वारा दी गई।

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, चांदी भी 10 हजार रुपए से अधिक महंगी हुई

IANS | March 25, 2026 6:06 PM

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। सोने-चांदी की कीमत में बुधवार को तेजी देखी गई, जिससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.34 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है।

पेट्रोल-डीजल की देश में कोई कमी नहीं, एलपीजी ऑनलाइन बुकिंग 92 फीसदी तक पहुंची : पेट्रोलियम मंत्रालय

IANS | March 25, 2026 5:59 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस को लेकर मची हाहाकार के बीच भारत सरकार ने विश्वास दिलाया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और कच्चे तेल से लेकर प्राकृतिक गैस तक पर्याप्त मात्रा में है। पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बुधवार को इसकी जानकारी दी गई।

कैबिनेट ने 1,800 करोड़ रुपए के बजट के साथ आईवीएफआरटी स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

IANS | March 25, 2026 5:28 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 1800 करोड़ रुपए के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण और ट्रैकिंग (आईवीएफआरटी) योजना को 31 मार्च, 2026 के बाद भी पांच साल की अवधि के लिए 1 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है।