सिंहावलोकन 2025 : 4 ट्रिलियन डॉलर से भारी गिरावट तक, क्रिप्टो की दुनिया ने देखा हर रंग
नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस साल क्रिप्टो की दुनिया ने जहां नई ऊंचाइयों को छुआ, वहीं निवेशकों को कई बड़े झटकों का भी सामना करना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से जुड़े 'डॉलरट्रंप' टोकन से लेकर 'पाई कॉइन' की एंट्री, रिकॉर्ड तोड़ मार्केट कैप, बड़े साइबर अटैक और बिटकॉइन के ऑल-टाइम हाई तक, इस साल क्रिप्टो मार्केट ने हर तरह के रंग देखे।