अदाणी डिफेंस ने भारतीय सेना को 2,000 स्वदेशी 'प्रहार' लाइट मशीन गन सौंपकर हासिल की बड़ी उपलब्धि, वैश्विक संघर्षों के बीच कसी कमर
नई दिल्ली/ग्वालियर, 28 मार्च (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारतीय सेना को 7.62 मिमी की 2,000 स्वदेशी 'प्रहार' लाइट मशीन गन (एलएमजी) सौंप दी है। यह उपलब्धि भारत की छोटे हथियार बनाने की क्षमता के लिए एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।