भारत ने ब्रिक्स देशों से छोटे किसानों को सशक्त बनाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आग्रह

IANS | June 12, 2026 4:48 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों से अधिक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी सदस्य देश मिलकर छोटे किसानों को सशक्त बनाने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुनिया भर में टिकाऊ कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करें।

खुदरा महंगाई दर मई में 3.93 प्रतिशत रही; आलू, मटर और जीरे की कीमतें घटीं

IANS | June 12, 2026 4:37 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। खुदरा महंगाई दर मई में सालाना आधार पर 3.93 प्रतिशत रही है। इस दौरान आलू, मटर, जीरे और गाड़ियों की कीमतों में कमी देखने को मिली है। यह अप्रैल 2026 में 3.48 प्रतिशत थी। यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों में दी गई।

भारतीय शेयर बाजार करीब 2 प्रतिशत उछले; निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपए का फायदा

IANS | June 12, 2026 4:04 PM

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान के बीच के बीच तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,695.40 अंक या 2.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,527.95 और निफ्टी 461.30 अंक या 1.99 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,622.90 पर बंद हुआ।

एक्सप्लेनर: जानिए कैसे सरकार के 'अंत्योदय' मंत्र से सबसे वंचित वर्गों तक पहुंच रहा विकास

IANS | June 12, 2026 3:59 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। सरकार के 'अंत्योदय' मंत्र ने भारत के सबसे पिछड़े और वंचित समुदायों को समावेशी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सफलता हासिल की है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा है कि जो लोग अब तक विकास की दौड़ में पीछे रह गए थे, उन्हें अवसर और प्रगति के केंद्र में लाया जाए। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक फैक्टशीट में दी गई।

दिल्ली जाने वाली इंडिगो विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच के बाद निकली अफवाह; फ्लाइट में हुई देरी

IANS | June 12, 2026 3:35 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को शुक्रवार को रोक दिया गया, जब विमान के एक शौचालय में टिश्यू पेपर पर बम की धमकी लिखी हुई मिली। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत व्यापक जांच शुरू कर दी।

पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे : गुजरात एक मजबूत और सर्वसमावेशी स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ देशभर में अव्वल

IANS | June 12, 2026 3:10 PM

गांधीनगर, 12 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि यदि युवाओं के आइडियाज को उचित प्लेटफॉर्म, नीतिगत सहयोग और संसाधन मिलें, तो वे राष्ट्रनिर्माण के सबसे बड़े भागीदार बन सकते हैं। इसी सोच के साथ, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल शुरू की गई, जिससे लाखों युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बनने की प्रेरणा मिली है।

वेतनभोगी व्यक्ति टैक्स कैलकुलेशन में इन बातों का रखें ध्यान, समय पर रिफंड पाने में मदद मिलेगी

IANS | June 12, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। इनकम टैक्स में टैक्स कैलकुलेशन एक बड़ी जटिल प्रक्रिया है। कई बार देखा जाता है कि गलत टैक्स कैलकुलेशन के चलते वित्त वर्ष के आखिर में नियोक्ता आपके वेतन में अधिक टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) काट लेता है या फिर आपको इनकम टैक्स से डिमांड नोटिस का सामना करना पड़ सकता है।

रियलमी पी4आर 5जी: 20,000 रुपए से कम कीमत में 8000एमएएच बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स भी शानदार

IANS | June 12, 2026 1:31 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। पिछले कई वर्षों से भारत में स्मार्टफोन खरीदते समय लोग मुख्य रूप से कैमरा, प्रोसेसर और डिजाइन पर ध्यान देते रहे हैं। लेकिन अब उपयोग के तरीके बदलने के साथ बैटरी लाइफ भी सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक बनती जा रही है।

टाटा मोटर्स ने यात्री वाहनों की कीमतों को 1.5 प्रतिशत तक बढ़ाया, एक जुलाई से होंगी लागू

IANS | June 12, 2026 1:25 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (टीएमपीवी) ने शुक्रवार को अपनी ईंधन (पेट्रोल, डीजल और सीएनजी) और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया। नई कीमतें एक जुलाई से लागू होंगी।

रोहित शर्मा बने फिटर के निवेशक और इक्विटी पार्टनर

IANS | June 12, 2026 1:04 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। फिटनेस और हेल्थ प्लेटफॉर्म फिटर (एफआईटीटीआर) ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा अब कंपनी के निवेशक और इक्विटी पार्टनर बन गए हैं। इससे पहले वह कंपनी के पहले ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़े थे। हालांकि, कंपनी ने निवेश की राशि का खुलासा नहीं किया है।