शीर्ष भारतीय बैंकों ने विदेशी मुद्रा में जमा पर बढ़ाई ब्याज दर

IANS | June 11, 2026 4:47 PM

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय बैंकों ने विदेशी मुद्रा में जमा (फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट -एफसीएनआर (बी) डिपाजिट) विशेष रूप से अमेरिकी डॉलर जमा पर ब्याज दर को बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत तक कर दिया है। इनमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) और यस बैंक का नाम शामिल है।

आईएन-स्पेस ने टेक्नोलॉजी एडॉप्शन फंड के लिए तीन भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप्स का किया चयन

IANS | June 11, 2026 4:42 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। सरकारी एजेंसी इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (आईएन-स्पेस) ने गुरुवार को तीन भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप्स — एस्ट्रोबेस स्पेस टेक्नोलॉजीज, सैटश्योर एनालिटिक्स इंडिया और टीएम2स्पेस टेक्नोलॉजीज — को अपने टेक्नोलॉजी एडॉप्शन फंड (टीएएफ) योजना के तहत वित्तीय सहायता के लिए चुना है।

राष्ट्रीय राजमार्गों की देखरेख में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, सरकार ने तैनात किए एआई-संचालित सर्वेक्षण वाहन

IANS | June 11, 2026 4:28 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने देश भर में उन्नत नेटवर्क सर्वे वाहन (एनएसवी) तैनात किए हैं, जो 3डी लेजर-आधारित तकनीक से लैस हैं। इस पहल को भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की डेटा-आधारित और सक्रिय रखरखाव प्रणाली की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

वैश्विक अस्थिरता से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद; निफ्टी 23,200 के निचले फिसला

IANS | June 11, 2026 4:03 PM

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 150.63 अंक या 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,832.55 और निफ्टी 53.35 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,161.60 पर था।

वैश्विक वीजा कार्यक्रमों में भारत का दबदबा, कुशल प्रतिभाओं का सबसे बड़ा निर्यातक बना देश: रिपोर्ट

IANS | June 11, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया के प्रमुख वीजा कार्यक्रमों में शीर्ष स्थानों पर बना हुआ है। अमेरिका के एच-1बी वीजा कार्यक्रम में भारत सबसे बड़ा स्रोत देश है, जबकि ब्रिटेन के स्किल्ड वर्कर वीजा और यूरोपीय संघ के ब्लू कार्ड कार्यक्रम में भारत दूसरे स्थान पर है।

दुनिया के शीर्ष 30 फाइनेंशियल सर्विसेज मार्केट्स में मुंबई, दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु शामिल: रिपोर्ट

IANS | June 11, 2026 3:32 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारत फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए एक प्रमुख ग्लोबल टैलेंट हब के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। मुंबई, दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु दुनिया के टॉप 30 फाइनेंशियल सर्विसेज मार्केट में से एक हैं। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई थी।

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2027 में भारत की विकास दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: बीएमआई

IANS | June 11, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। फिच ग्रुप की कंपनी बीएमआई (बीएमआई) के अनुमान के अनुसार, वैश्विक चुनौतियों और पश्चिम एशिया संकट के असर के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने की संभावना है। यह देश की पिछले 10 वर्षों की औसत विकास दर से अधिक है और इससे भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

भारत में पीएमएस इंडस्ट्री के अगले विकास के चरण में पारदर्शिता और निवेशक सुरक्षा की होगी अहम भूमिका: सेबी

IANS | June 11, 2026 3:02 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारत में पीएमएस इंडस्ट्री के अगले विकास के चरण में पारदर्शिता, निवेशक सुरक्षा और मजबूत शासन-व्यवस्था की अहम भूमिका होगी। यह बयान भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज कुमार ने गुरुवार को दिया।

भारत के कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों से विकास और निर्यात के नए अवसर पैदा हुए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

IANS | June 11, 2026 2:24 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारत के कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों ने विकास और निर्यात के नए अवसर पैदा किए हैं। यह समझौते हमारे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए भी एक बड़ा मौका है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को नीति आयोग की बैठक में दिया।

टीसीएस ने एंथ्रोपिक के साथ रणनीतिक साझेदारी किया ऐलान; 50,000 एसोसिएट्स को क्लॉड एआई सीखने का मिलेगा मौका

IANS | June 11, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय आईटी फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक के साथ रणनीतिक साझेदारी ऐलान किया। इससे 50,000 एसोसिएट्स को क्लाउड एआई को सीखने का मौका मिलेगा। यह कदम कंपनी द्वारा एआई अपनाने की रणनीति का हिस्सा है।