600 करोड़ से बढ़कर 10,228 करोड़ रुपए पहुंचा राजस्थान का रेलवे बजट, सीमावर्ती क्षेत्रों में रेलवे और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता: अश्विनी वैष्णव

IANS | June 11, 2026 1:39 PM

जयपुर, 11 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान में रेलवे विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक तकनीकी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश मिला है, जिससे राज्य में रेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।

'विकसित भारत' के साझा विजन को साकार करने में केंद्र और राज्यों के सामूहिक प्रयास अहम भूमिका निभाएंगे: पीएम मोदी

IANS | June 11, 2026 12:51 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासक, केंद्रीय मंत्री तथा नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से कीमती धातुओं में गिरावट, एमसीएक्स पर सोना 1.46 लाख रुपए के करीब, चांदी 0.47 प्रतिशत फिसली

IANS | June 11, 2026 12:12 PM

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक कमोडिटी बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग बढ़ने से सोने को कुछ समर्थन मिला, लेकिन घरेलू बाजार में निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा तो क्रूड ऑयल 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है: रिपोर्ट

IANS | June 11, 2026 11:32 AM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यदि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष दोबारा गंभीर रूप लेता है, तो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं।

अमेरिकी प्रॉपटेक कंपनी ओपनडोर भारत से समेट रही कारोबार, 250 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

IANS | June 11, 2026 10:57 AM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। अमेरिका की रियल एस्टेट प्रौद्योगिकी कंपनी ओपनडोर ने भारत में अपने कारोबार को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काज नेजातियन ने घोषणा की है कि भारत में स्थित भूमिकाओं को अब अमेरिका स्थित ग्राहकों के नजदीक स्थानांतरित किया जाएगा।

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 340 अंक फिसला

IANS | June 11, 2026 10:12 AM

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 0.40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

केंद्र सरकार ने 30 प्रतिशत तक इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल को एक्साइज ड्यूटी से छूट देने की घोषणा की

IANS | June 11, 2026 9:48 AM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार ने एथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने 22 प्रतिशत, 25 प्रतिशत, 27 प्रतिशत और 30 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल (ई22, ई25, ई27 और ई30) को केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) से छूट देने की घोषणा की है।

सेबी ने एएमसी कंपनियों के बड़े अधिकारियों के वेतन डिस्क्लोजर के नियम को आसान बनाने का रखा प्रस्ताव

IANS | June 10, 2026 8:35 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को कहा कि उसने एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) के बड़े अधिकारियों के भुगतान डिस्क्लोजर के नियम को आसान बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत नाम आधारित डिस्क्लोजर को कंसोलिडेटेड आंकड़ों से प्रतिस्थापित किया जाएगा।

भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम अब वैश्विक कहानी बन चुका है: आईजीआईसी की सह-संस्थापक

IANS | June 10, 2026 6:59 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। इंडिया ग्लोबल इनोवेशन कनेक्ट (आईजीआईसी) की सह-संस्थापक याएल स्माडजा ने भारतीय स्टार्टअप की सराहना की है। दिल्ली में आयोजित आईजीआईसी कार्यक्रम में शामिल होने आई स्माडजा ने कहा कि यहां का स्टार्टअप अब वैश्विक कहानी बन चुका है।

भू-राजनैतिक घटनाक्रमों से तेजी से बदल रही दुनिया, एआई और एनर्जी ट्रांजिशन भी निभा रहे बड़ी भूमिका : एन चंद्रशेखरन

IANS | June 10, 2026 6:51 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। भू-राजनैतिक घटनाक्रम, सप्लाई-चेन में बदलाव, एनर्जी ट्रांजिशन, एआई और जलवायु संबंधित प्रभावों के चलते दुनिया तेजी से बदल रही है। यह बयान टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को दिया।