अदाणी डिफेंस ने भारतीय फ्लाइट ट्रेनिंग कंपनी एफएसटीसी का 820 करोड़ रुपए में अधिग्रहण किया
अहमदाबाद, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एडीएसटीएले) ने गुरुवार को ऐलान किया कि उसने प्राइम ऐरो सर्विसेज एलएलपी के साथ मिलकर फ्लाइट सिमुलेशन टेक्निक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड (एफएसटीसी) में बहुमत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 820 करोड़ रुपए के एंटरप्राइज वैल्यू पर समझौते को अंतिम रूप दिया है।