सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर की कटौती

IANS | July 16, 2026 10:39 AM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स को बढ़ा दिया है। वहीं, पेट्रोल पर कटौती की है। इसकी वजह अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आना था। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं।

मध्य पूर्व में तनाव के बीच सोने और चांदी करीब आधा प्रतिशत फिसले

IANS | July 16, 2026 10:03 AM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह मध्य पूर्व में जारी तनाव और डॉलर इंडेक्स में मजबूती को माना जा रहा है।

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच हल्की बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, टेक स्टॉक्स में खरीदारी

IANS | July 16, 2026 9:35 AM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ हुई है। इस दौरान सेंसेक्स 186 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,388 और निफ्टी 63 अंक या 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,142 पर था।

सरकार ने हेल्थकेयर इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए 1,500 करोड़ के बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम का किया शुभारंभ

IANS | July 15, 2026 9:08 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को देश में स्वास्थ्य अनुसंधान और हेल्थकेयर इनोवेशन को नई गति देने के लिए बायोमेडिकल रिसर्च करियर प्रोग्राम के तीसरे चरण (फेज-III) का शुभारंभ किया है। इस कार्यक्रम के लिए 1,500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसका उद्देश्य फेलोशिप, रिसर्च ग्रांट और वैज्ञानिक खोजों को व्यावहारिक स्वास्थ्य सेवाओं में बदलने को बढ़ावा देना है।

आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक के अंशकालिक चेयरमैन के रूप में राजीव कुमार की नियुक्ति को दी मंजूरी

IANS | July 15, 2026 8:43 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को घोषणा की कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पूर्व वित्त सचिव और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को बैंक का अंशकालिक (पार्ट-टाइम) चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति 15 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई है और उनका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।

गंगा किनारे बनने वाले 6-लेन अत्याधुनिक कॉरिडोर से काशी में कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

IANS | July 15, 2026 8:30 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने वाराणसी में गंगा नदी के किनारे अत्याधुनिक छह-लेन कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना बताते हुए कहा कि इससे शहर के प्रमुख धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी, ट्रैफिक जाम कम होगा और पूर्वांचल के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

भारत-यूके सीईटीए से आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती, व्यापार और रोजगार बढ़ने की उम्मीद: ब्रिटिश उप उच्चायुक्त

IANS | July 15, 2026 8:12 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) बुधवार से लागू हो गया। अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने इसे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है। उनका कहना है कि इस समझौते से द्विपक्षीय व्यापार बढ़ेगा और दोनों देशों के कारोबारियों के लिए नए अवसर खुलेंगे।

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने से भारतीय रत्नों और आभूषणों के निर्यात को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: इंडस्ट्री लीडर्स

IANS | July 15, 2026 7:55 PM

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-यूनाइटेड किंगडम मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने पर इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी ने कहा कि इस समझौते के लागू होने से आभूषण, हीरे के आभूषण, प्रयोगशाला में उत्पादित हीरे के आभूषण, पॉलिश किए गए हीरे और अन्य कीमती पत्थरों से बने उत्पादों के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है क्योंकि यह समझौता इन उत्पादों पर टैक्स का बोझ कम करता है।

भारत-यूके व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग के लिए निर्यात और प्रौद्योगिकी के नए अवसर खुलेंगे: उद्योग संगठन

IANS | July 15, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता बुधवार से लागू हो गया। उद्योग जगत के प्रमुख संगठनों का कहना है कि यह समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसर खोलेगा, प्रौद्योगिकी साझेदारी को मजबूत करेगा और वैश्विक बाजार में भारतीय उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

पीयूष गोयल और मारोस शेफकोविच ने की भारत-ईयू एफटीए की प्रगति की समीक्षा, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर

IANS | July 15, 2026 6:53 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को यूरोपीय संघ (ईयू) के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफकोविच से मुलाकात कर भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (इंडिया-ईयू एफटीए) के क्रियान्वयन की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की।