भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर ने अक्टूबर में शानदार प्रदर्शन किया। देश में कार और एसयूवी समेत यात्री वाहनों की बिक्री अक्टूबर में पहली बार 5 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में घरेलू यात्री वाहन बिक्री सालाना आधार पर 12.4 प्रतिशत बढ़कर 5,19,060 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 4,61,614 यूनिट की बिक्री हुई थी।