मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल में भारी गिरावट, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे लुढ़का

IANS | November 10, 2026 4:12 PM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते मंगलवार को कच्चे तेल में भारी गिरावट देखने को मिली है और इससे बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है।

भारतीय शेयर बाजार रिटर्न में वैश्विक बाजारों से निकले आगे, निफ्टी 500 इंडेक्स डॉलर में 2.81 प्रतिशत बढ़ा

IANS | November 10, 2026 3:41 PM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार ने 18 जून के बाद से ज्यादातर वैश्विक बाजार से अच्छा प्रदर्शन किया है और इस अवधि में निफ्टी 500 इंडेक्स का डॉलर में रिटर्न 2.81 प्रतिशत हो गया है।

एमआरएफ का दूसरी तिमाही में मुनाफा 28 प्रतिशत घटकर 369 करोड़ रुपए रहा; आय 8,500 करोड़ रुपए के पार

IANS | November 10, 2026 3:10 PM

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। देश की दिग्गज टायर कंपनी एमआरएफ लिमिटेड ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 27.8 प्रतिशत कम होकर 369 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि 512 करोड़ रुपए था।

पीयूष गोयल ने स्कोडा के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर रहा फोकस

IANS | November 10, 2026 2:31 PM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और औद्योगिक मंत्री पीयूष गोयल ने स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक की और इस दौरान घरेलू स्तर पर ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने, इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन का विस्तार करने और निर्यात को बढ़ाने पर चर्चा की गई।

टाटा आईफोन पार्ट्स फैक्ट्री में 3 कर्मचारियों की मौत पर एप्पल ने शुरू की जांच

IANS | November 10, 2026 2:02 PM

चेन्नई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारत में मौजूद आईफोन के पार्ट्स बनाने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में रखरखाव संबंधी कार्य के दौरान तीन कर्मचारियों की मौत के बाद एप्पल हादसे की जांच कर रहा है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।

क्वांटास एयरवेज 850 लोगों की करेगा छंटनी, भारत शिफ्ट होंगी नौकरियां

IANS | November 10, 2026 1:22 PM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन क्वांटास एयरवेज ने कंसल्टिंग फर्म एक्सेंचर के साथ एक नई टेक्नोलॉजी साझेदारी के तहत लगभग 850 नौकरियों में कटौती करने और कई बैक-ऑफिस कार्यों को आउटसोर्स करने की योजना बनाई है। इनमें से ज्यादातर नौकरियों को भारत में स्थानांतरित किए जाने की उम्मीद है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।

एआई ट्रेड कमजोर पड़ने और सीईओ की जांच से एनवीडिया की चमक फीकी, मार्केटकैप 1.57 ट्रिलियन डॉलर घटा

IANS | November 10, 2026 12:54 PM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी चिप कंपनी एनवीडिया का बाजार पूंजीकरण अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर से करीब 26 प्रतिशत या 1.57 ट्रिलियन डॉलर घट गया है। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर निवेशकों की चिंताएं और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) जेनसेन हुआंग की जांच होना है।

दीपावली बलिप्रतिपदा के चलते आज शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीईएस पर नहीं होगी ट्रेडिंग

IANS | November 10, 2026 7:21 AM

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को दीपावली बलिप्रतिपदा के छट्टी के कारण बंद रहेगा। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक्स एक्सचेंज (बीएसई) पर कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा।

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने शासन में अनुसंधान, बौद्धिक विमर्श और संवेदनशीलता पर तीन प्रकाशनों का किया विमोचन

IANS | November 9, 2026 7:37 PM

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 74वें स्थापना दिवस के अवसर पर अनुसंधान, बौद्धिक विमर्श और शासन में संवेदनशीलता को रेखांकित करने वाले तीन प्रकाशनों का विमोचन किया।

एआई शेयरों में गिरावट के बीच जेफरीज का भारत पर भरोसा बढ़ा, कोरिया-ताइवान के लिए घटाया आवंटन

IANS | November 9, 2026 7:12 PM

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। ग्लोबल निवेश फर्म जेफरीज ने एआई शेयरों में गिरावट के बीच अपने 'एशिया-पैसिफिक (एक्स: जापान) रिलेटिव-रिटर्न पोर्टफोलियो' में भारत के लिए आवंटन बढ़ा दिया है। साथ ही, दक्षिण कोरिया और ताइवान के लिए आवंटन में कटौती की है।