'समुद्र मंथन मिशन' से गहरे समुद्री तेल-गैस अन्वेषण को मिलेगी नई गति, आईआईटी गुवाहाटी के साथ नवाचार को भी बढ़ावा दे रही है ऑयल इंडिया: चेयरमैन

IANS | September 10, 2026 6:49 PM

गुवाहाटी, 10 सितंबर (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप्स के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देने पर लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में कंपनी की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के साथ साझेदारी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ऑयल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. रंजीत रथ ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए गुरुवार को कहा कि कंपनी कई नवाचार-आधारित परियोजनाओं और स्टार्टअप्स पर आईआईटी गुवाहाटी के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इन पहलों में एक परियोजना कंपनी के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जिसके तहत ऐसे एंजाइम विकसित किए जा रहे हैं जो बांस से बनने वाले इथेनॉल और अन्य जैव-आधारित उत्पादों की उत्पादकता तथा उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

सेबी डेरिवेटिव्स के लिए एक्सपायरी-डे पर क्लोजिंग प्राइस निर्धारण पद्धति में बदलाव की तैयारी कर रहा है, शुरुआती दौर में तरलता संबंधी चुनौतियां रहीं: सेबी प्रमुख

IANS | September 10, 2026 5:44 PM

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने गुरुवार को कहा कि बाजार नियामक डेरिवेटिव्स अनुबंधों के एक्सपायरी दिवस पर क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (सीएएस) के तहत क्लोजिंग प्राइस तय करने की मौजूदा पद्धति की समीक्षा कर रहा है और इसमें जरूरी बदलावों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि सीएएस व्यवस्था को लागू करने के शुरुआती चरण में विशेष रूप से तरलता (लिक्विडिटी) से जुड़ी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

पेरिस स्पेस सम्मेलन में पीएम मोदी का वैश्विक देशों को निमंत्रण, भारत के अगले अंतरिक्ष अभियान में साझेदारी का आह्वान

IANS | September 10, 2026 5:09 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेरिस में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए फ्रांस समेत दुनियाभर के देशों को भारत के आगामी अंतरिक्ष अभियानों में साझेदार बनने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम केवल राष्ट्रीय उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लाभों को पूरी मानवता तक पहुंचाना है।

बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, 803.99 ग्राम गैर-हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण किए जब्त

IANS | September 10, 2026 4:53 PM

चेन्नई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। गैर-हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण की बिक्री को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने बड़ी कार्रवाई की है और इस दौरान करीब 803.99 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए हैं। यह जानकारी उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।

ग्रामीण ऋण व्यवस्था में एआई का इस्तेमाल बढ़ाएगा नाबार्ड, ऑन-डिमांड किसान क्रेडिट लोन मॉडल कर रहा विकसित: चेयरमैन

IANS | September 10, 2026 4:16 PM

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ग्रामीण वित्तीय सेवाओं को अधिक तेज, सुलभ और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। नाबार्ड के चेयरमैन शाजी कृष्णन वी ने गुरुवार को कहा कि संस्था ऑन-डिमांड किसान क्रेडिट लोन उपलब्ध कराने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित मॉडल विकसित कर रही है, जिसका उद्देश्य किसानों और ग्रामीण परिवारों तक समय पर ऋण पहुंचाना तथा ग्रामीण वित्तीय प्रणाली को अधिक डिजिटल और प्रभावी बनाना है।

ब्रिक्स सम्मेलन सदस्य देशों के बीच के सहयोग को भारतीय कारोबारियों के लिए ठोस लाभ में बदलने का मौका: पीएचडीसीसीआई

IANS | September 10, 2026 4:09 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस) 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत के लिए उभरते बाजारों के साथ आर्थिक जुड़ाव को मजबूत करने और सदस्य देशों के बीच सहयोग को भारतीय कारोबारों के लिए ठोस लाभ में बदलने का अवसर प्रदान करता है। यह बयान गुरुवार को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने दिया।

बाजार में लगातार तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; मीडिया और बैंकों के शेयर चमके

IANS | September 10, 2026 4:07 PM

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी लगातार भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए गुरुवार के सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ।

एनएसई आईपीओ: इक्विटी ऑप्शंस में घटता मार्केट शेयर, सख्त होते डेरिवेटिव्स नियम और सीमित ग्रोथ के मौके बड़ी चुनौती

IANS | September 10, 2026 3:34 PM

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) ऐसे समय पर बाजार में कदम रखने जा रहा है, जब एक्सचेंज इक्विटी ऑप्शंस में घटते मार्केट शेयर, सख्त होते डेरिवेटिव्स नियम और सीमित ग्रोथ के मौके जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

समावेशी वैश्विक व्यवस्था के निर्माण में भारत की अहम भूमिका, ब्रिक्स के केंद्र में नई दिल्ली

IANS | September 10, 2026 3:25 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक आर्थिक शब्द के रूप में शुरू हुआ ब्रिक्स आज चार महाद्वीपों में फैला एक प्रभावशाली भू-राजनीतिक समूह बन चुका है। समय के साथ इसमें नए सदस्य देशों के शामिल होने से इसकी आर्थिक और रणनीतिक ताकत लगातार बढ़ी है। इस विस्तारित समूह की कमान वर्ष 2026 में भारत के हाथों में है और देश अपनी चौथी ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान संगठन को अधिक समावेशी, प्रभावी और समाधान-केंद्रित मंच बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

बीएसई में तकनीकी गड़बड़ी से कारोबार प्रभावित, जेरोधा यूजर्स ने एफएंडओ कीमतें अपडेट न होने की जताई शिकायत

IANS | September 10, 2026 3:07 PM

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। गुरुवार को शेयर बाजार के कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ समय के लिए ट्रेडिंग गतिविधियां प्रभावित हो गईं। एक्सचेंज ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि सुबह 9:42 बजे कैश सेगमेंट के एक हिस्से और उससे जुड़े शेयरों में तकनीकी समस्या आई थी। हालांकि अन्य सभी सेगमेंट और पार्टिशन सामान्य रूप से काम करते रहे। बीएसई के अनुसार, तकनीकी टीम ने समस्या का समाधान कर लिया और सुबह 10:08 बजे से सामान्य परिचालन दोबारा शुरू कर दिया गया।