बी प्राक से पहले इन अभिनेताओं को भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी, चर्चे में रहा कॉमेडियन का अपहरण
मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उनके दोस्त सिंगर दिलनूर बबलू को विदेशी नंबर से कॉल और वॉयस मैसेज के जरिए दी गई। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह कोई पहला मामला नहीं है। बी प्राक से पहले कई एक्टर्स को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।