क्या फिल्मों में आएंगी बेटी अदीरा? रानी मुखर्जी ने दिया ये जवाब
मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की दमदार अदाकारा रानी मुखर्जी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर चर्चाओं में है। इस बीच दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों के साथ एक खास सेशन के दौरान रानी ने आईएएनएस से बात की और बेटी की परवरिश और मां के तौर पर अपना नजरिया साझा किया।