पौराणिक नाम, मॉडर्न कहानी और जबरदस्त कॉमेडी, 'राहु केतु' के ट्रेलर में दिखी पुलकित-वरुण की मस्ती
मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया में जब हंसी, हल्का पागलपन और संदेश एक साथ आते हैं, तो दर्शकों की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है। कुछ ऐसी ही उत्सुकता फिल्म 'राहु केतु' के ट्रेलर ने मचा दी है। पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने मंगलवार को लॉन्च किया। पौराणिक नाम, मॉडर्न सेटअप और देसी कॉमेडी के तड़के ने ट्रेलर को मजेदार बना दिया।