'हंसा' से 'धनकोर बा' तक, हर किरदार में जान डालने वाली दमदार एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक
मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर हैं, जो हर तरह के जॉनर में काम कर अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को प्रभावित करते रहे हैं। ऐसी ही बेहतरीन अभिनेत्री हैं सुप्रिया पाठक। टीवी की प्यारी और भोली 'हंसा' से लेकर फिल्म 'राम-लीला' की सख्त और दमदार 'धनकोर बा' तक, वह हर रोल में पूरी तरह घुल-मिल जाती हैं। अपनी शानदार और जीवंत एक्टिंग से सुप्रिया ने लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।